124वीं मासिक बस यात्रा हुई रवाना:एक प्रयास सोसाइटी

सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मां चिंतपूर्णी शिवबाड़ी एवं अन्य धार्मिक स्थलों के कराए जाएंगे दर्शन

फिरोजपुर 17 मार्च {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

फिरोजपुर शहर से भगवती मां की अपार कृपा से 124वीं बस यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी,श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, शिवबाड़ी एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बार बस की रवानगी की रसम भाई गोतम कपाही द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना करके अदा की गई। माता रानी इन पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखे। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। यह बस कांशी नगरी से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और पिछले 10 सालों से यह सेवा निभा रही है। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है, सोसाइटी द्वारा 29 मार्च को भी हरिद्वार ऋषिकेश गंगा स्नान हेतु बस यात्रा जा रही है इसके साथ सोसायटी द्वारा समाजिक कार्यों में भी अपना भरपूर योगदान दिया जाता है। जिसमें सोसायटी द्वारा सिविल हस्पताल फिरोजपुर में मरीजों के लिए रात्रि गर्म दूध की सेवा चलाई जा रही है और मां अन्नपूर्णा रसोई (10रू भोजन थाली)भी निरंतर जारी है। इस अवसर पर पवन भाटिया, संदीप मोंगा सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग,जिमी, राजिंदर मोंगा, बिट्टू गुलाटी,मोंटी शर्मा, अमित बजाज,विकी हांडा, आदि उपस्थित रहे। एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिखा गया है विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Sun Mar 17 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नायब सैनी ने माता मनसा देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य और उन्नति की प्रार्थना की। चंडीगढ़, 17 मार्च : हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी पंचकूला में माता मनसा देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने माता के […]

You May Like

advertisement