लोको रामा क्लब लोको शेड के कलाकारों द्वारा अर्जुन प्रतिज्ञा वीर अभिमन्यु नाटक का किया गया सफलता पूर्वक मंचन
फिरोजपुर 27 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
लोको रामा नाटक क्लब लोको शेड के कलाकरों द्वारा अर्जुन प्रतिज्ञा, वीर अभिमन्यु नाटक का मंचन किया गया। एनआरएमयू के ब्रांच सेक्रेट्री चंद्रशेखर अपने परिवार और साथियों सहित मंचन देखने पहुंचे। महाभारत के युद्ध में अर्जुन लड़ता हुआ काफी दूर चला जाता है। कोरवों के गुरू द्रोणाचार्य पांडवों को पराजित करने के लिए चक्रव्यू की रचना करते हैं। अभिमन्यु जिसने मां के गर्भ में चक्रव्यू के भीतर जाना सीखा होता है वह चक्रव्यू में घुसकर छह चक्र तोड़ देता है और सातवें में दुर्योधन जयद्रथ उसे घेर लेते हैं। जयद्रथ धोखे से उसकी पीठ पर बार कर मार देते है। अर्जुन प्रतिज्ञा करता है कि वह जयद्रथ का सूर्यास्त से पहले वध नहीं करेगा तो आत्मदाह कर लेगा। भगवान श्री कृष्ण की आज्ञा से राहु कुछ पलों के लिए सूर्य को ढक लेता है। सूर्य के बाहर आने से अर्जुन जयद्रथ को मार डालता है। मीडिया प्रभारी स्टेज सेक्रेट्री राजेश वासुदेवा ने बताया कि राजेश कुमार राजू दिल्लीवाले के निर्देशन में कलाकरों हतजिंदर शेरू, वजिंद्र पिंकी,मुकेश मोनू, सुनील चड्डा, विशाल भोला, रवि शेर,मोती,बिमल, बब्लू, लवली बाबा, प्रिंस,अज्जू , हनी का जोश देख पंडाल में उपस्थित दर्शक जयकारे लगाते रहे।