पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में श्री मद भागवत कथा का दूसरा दिन।
सचिदानंद : सच कया है इसे जानना आवश्यक : महंत सर्वेश्वरी गिरि।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
28 अक्तूबर से प्रारंभ कथा जी 29 नवंबर तक रहेगी।
आश्रम में कथा कर रही स्वयं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज।
कुरुक्षेत्र, 29 अक्तूबर : पिहोवा के श्री गोविंदानंद आश्रम में चल रही श्री मद भागवत कथा में आज के प्रसंग में आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि सचिदानंद सच कोन है परमात्मा की तीन बातो पर विस्तार से बताया कि सच चित और आनंद सत परमात्मा चित हृदय और आनंद परमात्मा की प्राप्ति जब यह तीनो इकठ्ठा हो जाए तो मानव का मनुष्य योनि में जन्म लेना सार्थक हो जाता है।कथा महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरी जी महाराज एवं महंत बंसी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन सान्निध्य में चल रही है। कथा में मुख यजमान नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
कथा के आनंद में। महिला मंडल की विशेष उपस्थिति रही।
कथाव्यास महंत सर्वेश्वरी गिरि जानकारी देते हुए।