घरों में मच्छरों के आतंक से लोग परेशान नगर- निगम प्रशासन मौन
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : सीबीगंज पिछले कुछ दिनों से घरों में मच्छरों की संख्या बढ़ने से लोग परेशान हैं। अक्टूबर माह के बाद अक्सर मच्छरों की संख्या कम हो जाती है, लेकिन इस बार उलटा हो रहा है। शाम होते ही घरों में मच्छरों का आतंक आम जन-जीवन को अस्त व्यस्त किए हुए हैं। इनसे निजात के लिए नगर -निगम की टीम द्वारा जो दवा का छिड़काव किया जा रहा है । वह भी नाकाफी साबित हो रहा है। कई क्षेत्र तो ऐसे भी हैं जहां पर नगर निगम की टीम ने अभी तक झांकना भी उचित नहीं समझा। इस मामले पर सैनिटेशन क्षेत्र के जानकार गौरव गंगवार ने बताया है कि मच्छरों को जिंदा रहने के लिए तापमान कम से कम रूम टेंपरेचर के बराबर होना चाहिए। इससे कम तापमान होने पर मच्छरों का जिंदा रहना मुश्किल होता है। पिछले कुछ दिनों से रात में तापमान गिरने के चलते अंधेरा होते ही मच्छर रूम टेंपरेचर पर जिंदा रहने के लिए घरों के अंदर आ जाते हैं, जिसके चलते मच्छरों की संख्या अचानक बढ़ गई है।
बाहर तापमान कम होने पर मच्छर रूम टेंपरेचर, ढूढ़ते हैं और घरों में आ जाते हैं। गौरव गंगवार के अनुसार मच्छरों को जिंदा रहने के लिए तापमान कम से कम 27-28 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। दिन में तो तापमान 27 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक हो रहा है, लेकिन रात में अचानक तापमान कम होने पर मच्छर बाहर से घरों के अंदर आने लगते हैं। यही वजह है कि रात में घरों के अंदर इनकी संख्या बढ़ जाती है। मच्छरों को मारने के लिए इस समय दवा का छिड़काव अंधेरा होने से पहले होना चाहिए। जब मच्छर बाहर खुली जगह पर होते हैं ,जिससे इनकी संख्या में कमी लाई जा सके।