वंचित व शोषित वर्ग के लिए हर तरह तैयार है संगठन- मनी सिंह

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आम जनमानस के मानवाधिकार को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की एक अहम बैठक प्रदेश उप सचिव मनी सिंह के आवास पर हुई। इस बैठक में प्रदेश उप सचिव मनी सिंह द्वारा संगठन के विस्तार को लेकर उपस्थित सभी महिला एवं पुरुष पदाधिकारी से विस्तार से चर्चा की गई, इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि किसी भी प्रकार से समाज में वंचित एवं शोषित वर्ग के लोगों का शोषण सरकारी तंत्र या सामाजिक तंत्र द्वारा रोका जा सके। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के मानव अधिकारों को सुरक्षित व संरक्षित रखने के लिए ही संगठन की स्थापना की गई है, इसलिए प्रत्येक संगठन के पदाधिकारी और सदस्य को सजग रहते हुए अपने आसपास वंचित एवं शोषित वर्ग के सभी व्यक्तियों का ख्याल रखना होगा। यही हमारे संगठन का मूल उद्देश्य है। इसी के साथ उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पूरी तरह सक्रिय रखने पर भी जोर दिया। मनी सिंह द्वारा सभी नए सदस्यों को संगठन के कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव संजीव शर्मा, डॉक्टर प्रेम सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा करुणा सैनी, जिला सचिव धीरेंद्र गंगवार, राजेन्द्र प्रसाद, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मिथलेश कश्यप, मण्डल मंत्री गुड्डी सिंह, धीरेंद्र सिंह, संजीव सिंह, निरंकार नारायण, हरीश शर्मा, अलका शुक्ला, निर्मल शर्मा व अरुण कश्यप उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने किए गरीब,बेसहारा लोगों को कम्बल वितरित

Wed Jan 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बिजनौर के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कड़कती ठंड से गरीब व बेसहारा लोगों को बचाने के लिए कम्बल भेट किये । तथा इस अवसर पर अनिल […]

You May Like

Breaking News

advertisement