जीवन में ज्योति स्वरूप जगत जननी मां भगवती की पूजा अर्चना जरूर करनी चाहिए :श्री फूलों वाले बाबा

(पंजाब)फिरोजपुर 16 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}

मां भगवती नाम के प्रचार हेतु श्री दुर्गा शक्ति मंदिर मुबारकपुर हिमाचलपुर प्रदेश से पहुंचे संस्थापक श्री फूलों वाले बाबा जी का फिरोजपुर में हार्मनी कॉलेज के संस्थापक श्री धर्मपाल बंसल जी के ग्रह पर भव्य स्वागत किया गया। जिन्होंने फिरोजपुर पहुंचकर भगवती मां के नाम का प्रसार व प्रचार किया और यहां पर सभी मां के भक्तों को अपना आशीर्वाद देते कहा कि जीवन में सभी को ज्योति स्वरूप मां भगवती की पूजा अर्चना अवश्य ही करनी चाहिए। जिससे सभी मुश्किलें दूर होती हैं और मां भगवती जीवन में खुशियां भरपूर करती है। उनके द्वारा सनी जंडियाल अश्विनी शर्मा जी के दफ्तर में पहुंचकर मां भगवती की पूजा की गई और अमृतवेला प्रभात सोसायटी के संस्थापक श्री सचिन नारंग और राजेश वासुदेव द्वारा मां का सुंदर पक्का भजन (अमृतवेले जाग के मां करां मैं तेरा ध्यान)गाकर अपनी हाजिरी लगाई गई। साथ ही एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी मां अन्नपूर्णा रसोई की तरफ से सरबजीत शर्मा (सनी),रवि भारद्वाज और बिट्टू शर्मा द्वारा भी महाराज जी का पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से हरीश पाठक, मनु शर्मा एवं अन्य फिरोजपुर की संगत उपस्थिति रही जिन्होंने जानकारी दी की फिरोजपुर में आने वाले समय में हर महीने मां की चौकी का आयोजन किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कागजों में जल रहे नगर पंचायत के अलाव

Thu Jan 16 , 2025
कागजों में जल रहे नगर पंचायत के अलाव आलापुर (अम्बेडकर नगर) | नगर पंचायत जहांगीरगंज में कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर पंचायत की तरफ से जलाये जा रहे अलाव नाकाफी साबित हो रहे है। लोग ठण्ड से बचने के लिए खुद की लकड़ियों का इंतजाम कर अलाव जलाने को […]

You May Like

Breaking News

advertisement