डीआईजी ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

जीतबहादुर श्रीवास्तव

डीआईजी ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश।
सगड़ी (आजमगढ़): नवागत डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने जीयनपुर कोतवाली का शुक्रवार को देर शाम आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय, मलखाना, हवालात, मेस,बैरक कंप्यूटर कक्ष और आरक्षी आवास का निरीक्षण कर जन समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण करण का निर्देश दिया निस्तारण का निर्देश दिया।
देर शाम कोतवाली पहुंचे डीआईजी ने संपूर्ण समाधान दिवसों पर आए शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। मलखाना, हवालात,कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्पडेस्क के निरीक्षण में उन्होंने अभिलेखों के उचित रखरखाव का निर्देश दिया।मेस में खाने की व्यवस्था का जायजा लिया और बेहतर भोजन बनाने के लिए तीन रसोईया हृदय नारायण यादव, गणेश और मोदी कुमार को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।कोतवाली क्षेत्र में आने वाली चौकिया के प्रभारियों से भी अपराधों की जानकारी ली। प्रदेश के टॉप 10 अपराधी कूंटू सिंह के अपराधिक इतिहास की जानकारी लेते हुए उन्होंने की जा रही कार्यवाहियों की भी जानकारी ली। क्षेत्र के गौरव के रूप में स्थापित ताल सलोना में साइबेरियन पक्षियों के शिकार के बाबत जानकारी लेने पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि एक माह पूर्व ही साइबेरियन पक्षियों का शिकार करने वाले कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। डीआईजी ने फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने और समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की बात कही। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जितेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी जफर खान, रविंद्र यादव, अजय कुमार यादव मनोज सिंह विश्वजीत पांडे, पवन यादव, सुरेंद्र कुमार,सुरेंद्र कुमार, मुन्ना यादव और कार्यालय के सभी आरक्षी मौजूद है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राम पंचायत में कैम्प कर उनकी समस्याओं को त्वरित कार्रवाई कर निस्तारण किया जाए- आनन्द कुमार शुक्ला

Fri Jan 17 , 2025
आलापुर (अंबेडकर नगर) गांव की समस्या का गांव में समाधान कार्यक्रम ग्राम चौपाल में जनपद के मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने ग्राम पंचायत के विकास एवं जमीनी स्तर पर शासन की मंशा अनुसार हो रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए कार्य में लापरवाह कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement