अजमतगढ़ ब्लॉक में वैदिक मंत्रों के बीच दांपत्य सूत्र में बधेगे 51 जोड़े

अजमतगढ़ ब्लॉक में वैदिक मंत्रों के बीच दांपत्य सूत्र में बधेगे 51 जोड़े।
=वैवाहिक समारोह कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कर्मचारी।
सगड़ी (आजमगढ़): प्रदेश सरकार के सामूहिक विवाह योजना के तहत अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर में शनिवार को वैदिक मंत्रों के बीच 51 जोड़ों का विवाह आयोजित किया गया है। इसकी तैयारी के लिए समाज कल्याण और खंड विकास अजमतगढ़ के अधिकारी और कर्मचारी जी जान से जुटे हुए हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों की बैठक में कार्यक्रम को समारोह पूर्वक संपन्न करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।
प्रदेश शासन के द्वारा चलाए जा रहे सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर में विवाह के लिए विभिन्न गांव के 51 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले लड़कियों के खाते में 35000 नकद और 15000 का उपहार दिया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि संभ्रांत नागरिकों के सहयोग से भी इन जोड़ों को उपहार अलग से दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह होंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री यशवंत सिंह और विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह सहित अनेक लोगों को आमंत्रित किया गया है। एडीओ समाज कल्याण राकेश चौहान और कोऑर्डिनेटर आलोक मिश्रा ने बताया की दो दिन पूर्व से ही तैयारी शुरू की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज आधार कार्ड पोस्ट आफिस मे ना बनाने पर लोगों को काभी दिक्कत

Sat Jan 18 , 2025
आजमगढ़ बिलरियागंज आधार कार्ड पोस्ट आफिस मे ना बनाने पर लोगों को काभी दिक्कत का सामना करना पड रहा है पोस्ट मास्टर विवेक पटेल ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने वाली मशीन काफी दिन से खराब है जैसे ही मशीन ठीक होगी वैसे ही आधार कार्ड बनाए जायेंगे अब देखना […]

You May Like

Breaking News

advertisement