मस्तिष्क में तीव्र स्ट्रोक के उपचार में बचपन के खेलों की अहम भूमिका : डॉ. ज्योति सहगल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र : एक निजी होटल में मेदांता गुरुग्राम व आइएमए कुरुक्षेत्र के सहयोग से मस्तिष्क में तीव्र स्ट्रोक या लकवा-अधरंग व उसके उपचार के लिए डॉ. ज्योति सहगल डारेक्टर न्यूरोलॉजी , मेदांता द्वारा चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि जब ब्रेन में प्रॉब्लम या ब्रेन का अटैक आता है तो उसमें पेशेंट का अचानक से बोलना बंद कर देता है। वह लड़खड़ाने लगता है। उसके हाथ से चीजें गिर जाती हैं, मुंह टेढ़ा हेा जाता है तो उसका मतलब है कि नीड टू फास्ट करें। समय पर इलाज हो तो पेशेंट कंपलीट ठीक हो जाता है। ब्रेन अटैक में एंजियोग्राफी करवाएं और ब्रेन का सीटी स्कैन करवाएं। किसी और झाड़-फूंक की ओर न भागें। डा. ज्योति सहगल डारेक्टर न्यूरोलॉजी , मेदांता ने कहा कि अगर ब्रेन स्ट्रोक में मरीज चल नहीं पा रहा, बोल नहीं पाता तो ऐसे में फिजियोथैरेपी करवाएं व बचपन के खेलों का सहारा लें। मरीज के बचपन के गेम खिलवाएं। उसे एक बच्चे की तरह उसका उपचार करें और पॉजीटिव रहें। मरीज के परिवार के लोग सकारात्मक रहें। उस पर मेहनत करने जैसे पुराने गाने सुनाना, कॉमेडी शो दिखाएं। बहुत जरूरी है कि मरीज की फैमिली साथ रहें। आइएमए कुरुक्षेत्र के प्रधान डा. ऋषि पाल ने बताया कि अधरंग, दिमाग की नस फट अथवा ब्लॉक हो गई तो उस पर सीटी स्कैन तुरंत करवाएं, दूसरे किसी की बातों में न आएं। इस मौके पर डा. केदार गोयल, डा. भारद्वाज, डा. सेठी, डा. जेपी भरल , डा. विकास गोयल, डा. हिमांशु जैन, डा. अश्वनी, डा. दीपाली, डा. रूचि जैन, डा. बिमला गौरी व अन्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के समर्थन में उतरा ब्राह्मण समाज

Sun Jan 19 , 2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के समर्थन में उतरा ब्राह्मण समाज। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र में हुई राज्य के ब्रह्मण समाज के पदाधिकारियों की पंचायत में मामले की निष्पक्ष जांच की की मांग।कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर भी साधा निशाना। कुरुक्षेत्र 19 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश […]

You May Like

advertisement