जमीनी विवाद से धक्का मुक्की के दौरान एक महिला की मौत

बिलरियागंज। स्थानीय थाना बिलरियागंज क्षेत्र के नगवा बेनी गांव मे रविवार को सुबह 7 बजे के करीब जमीनी विवाद से धक्का मुक्की के दौरान एक महिला की मौत का मामला प्रकाश मे आया है। इस संबंध मे बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने आरोपी को कस्टडी मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध मे उपरोक्त गांव निवासी मृतका अमारी देवी 60 वर्षीय के पति राम प्रसाद प्रजापति ने बताया कि प्रातः काल वह अपने बाथरूम की दीवार जोड़ रहा था। तभी गांव के अनिल पांडेय पुत्र अज्ञात समेत अन्य लोग आकर विरोध करने लगे और दीवार बनाने से रोक दिया।इसी बीच मौके पर हमारी धर्म पत्नी आयी और बीच बचाव करने लगी तब तक अनिल पांडेय ने उसे धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर ही गिर गयी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी । मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। फिर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंबेडकर नगर | जनसमस्याओं के निराकरण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Mon Jan 20 , 2025
अंबेडकर नगर | जनसमस्याओं के निराकरण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में किया गया।तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और […]

You May Like

Breaking News

advertisement