राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के टीम ने निकाली साहसिक यात्रा,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जलालपुर।अम्बेडकर नगर।प्रयागराज उत्तर प्रदेश में चल रहे 144 बाद लगे शुभ मुहूर्त में महाकुंभ दर्शन और स्नान करने के लिए देश के कोने-कोने के साथ विदेश से भी भक्त और श्रद्धालु जन पहुंच रहे हैं। और स्नान ध्यान करके दान और पुण्य कर रहे हैं।इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साहसिक साइकिल यात्रा श्री शीतला माता मठिया मंदिर मो.घसियारी टोला से होकर निकाली यात्रा नगर में भ्रमण करते हुए महाकुम्भ जाने के लिए प्रस्थान कर गई। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद कार्यकारिणी प्रमुख ह्रदयमणि मिश्र ने भगवा झंडा दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। यात्रा के रवाना के दौरान स्वयंसेवकों के साथ उपस्थिति भाजपाइयों ने वन्देमातरम, भारतमाता की जय व जयश्री राम के जयकारे लगाए। इससे पूर्व व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, जिला प्रतिनिधि भाजपा देवेश मिश्र,व्यापारी विमल जायसवाल,मनीष कुमार सोनी समेत ने मंदिरों में पूजा करने के उपरांत अंगवस्त्र भेंट कर उनका माला पहनाकर स्वागत किया। यात्रा में जिला शारीरिक प्रमुख नवनीत, जिला सेवा प्रमुख रमेश ,जिला बौद्धिक प्रमुख दशरथ, नगर कार्यवाह अभिषेक उपाध्याय, गौड़,अंश ,नमन,आर्यन यात्री के रूप में साइकिल से रवाना हुए। उपस्थिति लोगों ने यात्रियों की मंगलमय यात्रा कामना करते हुए मिष्ठान खिलाकर स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्पवर्षा करते हुए विदाई दी । ह्रदयमणि मिश्र ने बताया कि संघ का उद्देश्य शिक्षा प्रदान करना, राष्ट्र समर्पित भाव से नौजवानों को प्रोत्साहित करना और राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना को जागृति करना है। ऐसी यात्राओं से पर्यावरण सुरक्षा का जहां संदेश जाता है वहीं देश और समाज को भी एकता का संदेश प्राप्त होता है यह यात्रा इन नौजवानों के माध्यम से सनातन के लिए भी धर्म संदेश देता रहेगा। यात्रा मालीपुर चौराहे पर पहुंचाने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे रुद्र ने साहसिक यात्रा में शामिल स्वयंसेवकों का पटका पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा आगे के लिए प्रस्थान कर गई। इस अवसर पर नगर में प्रमुख रूप से संचालक बाबूराम,नगर सहसंचालक गोविंद,पंकज हालदार ,गौरव उपाध्याय,नगर महामंत्री विकाश निषाद, पुजारी नीरज जलालपुरी,नगर मंत्री अमित गुप्ता,मनोज पांडे,सतनाम सिंह,दीपचंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में सरिता धाम ट्रस्ट ने दिया योगदान

Wed Jan 22 , 2025
प्रयागराजरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली। संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में सरिता धाम ट्रस्ट ने दिया योगदान। साध्वी सरिता गिरी ने बताया कि 25 जनवरी को किया जाएगा 5 कुंडी गायत्री हवन और भंडारा। सुबह 11 बजे से शुरू होगा हवन यज्ञ। 1 बजे होगा भंडारा। सोनभद्र से आईं […]

You May Like

advertisement