नेगी की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत आरसीसी सेमीफाइनल में

ओसिस को हरा दिल्ली ने दर्ज की शानदार जीत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब रजि के तत्वाधान में खेली जा रही छठी शकुंतला देवी मेमोरियल T-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए l पहले मुकाबले में रवि ब्रदर्स दिल्ली ने व दूसरे मुकाबले में आरसीसी ने शानदार जीत दर्ज की l पहले मुकाबले में ओसिस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया l बल्लेबाजी करने उतरी रवि ब्रदर्स दिल्ली की टीम से ओपनर्स ने शानदार शुरुवात की l जिसमें सिद्धार्थ के ताबड़तोड़ 42 व नीरज भाटी की नाबाद 33 रनों की पारी की बदौलत 177 रनों का लक्ष्य ओसिस को दिया जवाब में उतरी ओसिस की टीम 125 रनों पर ही सिमट गई l ओसिस की ओर से जुनैद ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली रवि ब्रदर्स की ओर से दिव्यांशु ने तीन व अंकित-नीरज ने दो-दो विकेट लिए l रवि ब्रदर्स दिल्ली ने मुकाबले को 51 रन से जीत लिया l वहीं दूसरे मुकाबले में एमएलसीसी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीसी ने 20 ओवर में 134 रनों का लक्ष्य रखा l आरसीसी के स्टार बल्लेबाज दीक्षांशु नेगी ने ताबड़तोड़ 59 रनों की पारी खेली,एमएलसीसी की ओर से कृष्ण मोहन ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में मात्र 12 रन देकर 6 विकेट झटके लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएलसीसी 68 रनों पर ही सिमट गई आरसीसी की ओर से अभिषेक द्विवेदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में मात्र 11 देकर 4 विकेट लिए l
क्लब के अध्यक्ष सुनील सक्सेना व सचिव प्रशांत रायजादा ने बताया कि कल दो मुकाबले खेले जाएंगे पहला मुकाबला एसआरएमएस बनाम टीचर्स क्रिकेट क्लब व दूसरा मुकाबला गज ग्रीन्स बनाम आई के रेड के मध्य होगा l आज के मैच की अंपायरिंग मुनजिऱ नियाज़ी व पिंटू चौधरी एवं स्कॉरिंग साईं सक्सेना ने की l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोद द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर होने वाली परेड का किया गया भव्य रिहर्सल

Sat Jan 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाइन बरेली में गणतंत्र दिवस समारोह पर होने वाली परेड की रिहर्सल का निरीक्षण कर संबधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान रिहर्सल की परेड निकाली गई, रिहर्सल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय […]

You May Like

advertisement