Uncategorized

100 दिन की नायब सरकार ने किया हर वर्ग के लिए धमाल और कमाल : सुभाष सुधा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 100 दिनों में कुरुक्षेत्र को दी करोड़ों रुपए की परियोजनाओं की सौगात।
100 दिनों में नायब फैसले, हर वर्ग को सौगात, सभी को डायरेक्ट फायदा।
युवा, महिलाओं, किसानों के लिए पहली बार क्रांतिकारी फैसले।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 जनवरी : पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि नायब सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल में हर वर्ग के लिए धमाल और कमाल करने का काम किया है। इन 100 दिनों में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए है और आने वाले समय में नायब सरकार और अधिक अहम फैसले लेकर लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का काम करेगी। अहम पहलु यह है कि इन 100 दिनों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन 100 दिनों में कुरुक्षेत्र को करोडो रुपए की सौगात देने का काम किया है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 100 दिनों में कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में 1 करोड 28 लाख की लागत से प्राची सरस्वती डिस्ट्रब्यूटरी पुल, 2 करोड 47 लाख की लागत से टयूकर माइनर प्रोजैक्ट, 5 करोड 11 लाख की लागत से पिहोवा में किसान सेवा सदन व रिहायसी योजना, पिहोवा के गांव सरस्वती खेडा भटमाजरा में 19 करोड 76 लाख की लागत से 50 बैड का अस्पताल, लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 6 करोड की लागत से 46 किलोमीटर लंबी 23 सडके, लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव मथाना व गांव रामशरण माजरा में 8 करोड 12 लाख की राशि से सामुदायिक केन्द्र, मुख्यमंत्री ने गांव दबखेडा, वडैचपुर, बीड मथाना, छलौंदी, दयागला, उमरी व रामशरण माजरा को विकास कार्यों के लिए 21-21लाख रुपए, गांव कनीपला को करीब 5 करोड की लागत से 33 केवी बिजली पावर हाउस के साथ-साथ थीम पार्क का नाम केशव पार्क जैसी परियोजनाओं की सौगात दी है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नायब सरकार 27 जनवरी को हरियाणा में अपने 100 दिन पूरे करने जा रही है। जिस उम्मीद के साथ जनता ने बहुमत से भाजपा सरकार बनाई, उस उम्मीद पर सरकार खरी भी उतर रही है। नायब सिंह सैनी ने इन 100 दिनों में हर वर्ग को कोई ना कोई सौगात देने का काम किया है। नायब सरकार की योजनाओ और बिना भेदभाव के हर विधानसभा में विकास का जादू जनता पर ही नहीं विरोधियों पर भी छाया हुआ है। यही कारण है कि विरोधी दलों के विधायक और नेता खुले मंच से नायब सिंह सैनी की तारीफ करने में गुरेज नहीं कर रहे। नायब सिंह सैनी ने अपने पहले फैसले से विरोधियों को चित कर दिया था। सैनी ने सरकार बनने के बाद सबसे पहले 24 हजार से ज्यादा युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी देकर अपने राजनीति विरोधियों के मुंह पर ताला लगा दिया था। सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में ली,पहले युवाओं को नौकरी दी।
उन्होंने कहा कि बारिश नहीं होने के कारण किसानों को खरीफ की फसल का जो नुकसान हुआ तो सरकार तुरंत हरकत में आई और अब तक 948 करोड़ रुपये किसानों के लिए जारी किए जा चुके हैं। युवाओं और किसानों के साथ नायब सरकार ने महिलाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों, मजदूरों सभी के लिए बिना रुके काम किया। शहर हो या गांव सभी का विकास करवाया जा रहा है। नायब सरकार ने करीब इन 100 दिनों में अभी तक 15 हजार पात्र लोगों को प्लॉट देकर उनका सपना पूरा किया। यही नहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सरकार कसर नहीं छोड़ रही। ड्रोन दीदी और बीमा-सखी योजना इसके उदाहरण हैं। नायब सरकार के 100 दिन विरोधी दलों के पूरे कार्यकाल पर भारी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी 12 मार्च 2024 से अक्टूबर 2024 तक पहली बार मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्हें काम करने के लिए 56 दिन का समय मिला और इतने काम कर डाले कि हरियाणा की जनता ने विधानसभा में बहुमत से दोबारा भाजपा की सरकार बनाई और 17 अक्टूबर को नायब सिंह को फिर सीएम का ताज पहनाया। अब 27 जनवरी को नायब सरकार के लाजवाब 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं। इन 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड देने के लिए सरकार और मुख्यमंत्री तैयार हैं। सरकार से हिसाब मांगने वाले विरोधी अब चुप नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button