भगवान श्री परशुराम वाटिका में गणतंत्र दिवस पर विशेष आयोजन

श्री हीरा सोढ़ी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे उन्होंने ध्वजारोहण की रस्म अदा की

(पंजाब)फिरोजपुर 26 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर शहर के बाबा फकीर मार्केट की श्री ब्राह्मण सभा (रजि.) ने भगवान श्री परशुराम वाटिका में गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया। इस कार्यक्रम की निगरानी श्री हरिराम खिंदड़ी ने की।

यह वाटिका स्वर्गीय कमल शर्मा जी द्वारा बनवाई गई थी, जिसे उन्होंने श्री हरिराम खिंदड़ी को सौंपा था, ताकि इसकी देखरेख और विकास सही तरीके से हो सके। कार्यक्रम में स्वर्गीय कमल शर्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ध्वजारोहण की रस्म श्री हीरा सोढ़ी द्वारा अदा की गई। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान राजेश दत्ता, सीनियर उप प्रधान प्रेम राजन जोशी, हाई पावर कमेटी के सदस्य प्रेम कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, अश्विनी शर्मा, पंडित अनूप शर्मा, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अमृत बेला समिति के प्रधान सचिन नारंग, बाबा फकीर मार्केट के प्रधान मोहित कुमार (मिकी) और व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी मेहता ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का संचालन प्रेम राजन जोशी ने किया और प्रधान राजेश दत्ता ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने भगवान श्री परशुराम वाटिका के विकास के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान पौधारोपण किया गया और सभा की ओर से लड्डुओं का प्रसाद वितरण भी हुआ।

श्री हरिराम खिंदड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि श्री परशुराम वाटिका ब्राह्मण समाज की धरोहर है और इसे सुंदर और विकसित करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इसके विकास के सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत को विकसित बनाने के लिए शहीदों की राह पर चलकर ईमानदारी के साथ करना होगा कार्य : नवीन जिंदल

Mon Jan 27 , 2025
भारत को विकसित बनाने के लिए शहीदों की राह पर चलकर ईमानदारी के साथ करना होगा कार्य : नवीन जिंदल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सांसद नवीन जिंदल ने पुलिस लाईन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण, शहीदी स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।सांसद नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement