केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विधायक अशोक अरोड़ा ने

केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विधायक अशोक अरोड़ा ने।

केवल एक प्रतिशत आयकर दाताओं के अलावा देश की 99% जनता के लिए कुछ नहीं है बजट में : अरोड़ा।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 फ़रवरी : हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया है। इस बजट में केवल मात्र एक प्रतिशत आयकर दाताओं को कुछ रियायत देने के अलावा देश के 99 प्रतिशत जनता के लिए कुछ भी नहीं है। दिल्ली चुनाव के मध्यनजर केंद्रीय बजट में अमीर लोगों को कुछ राहत दी गई है जबकि आम जनता का कोई ख्याल नहीं रखा गया है।
अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि केंद्रीय बजट में जीएसटी में कोई राहत नहीं दी गई जबकि सरकार के अनुसार जीएसटी बड़ी मात्रा में इकट्ठा हुआ है। देश का हर नागरिक जीएसटी देता है पेट्रोल और डीजल पर वेट लगा हुआ है। बजट में ना तो जीएसटी की दरों में कटौती की गई और ना ही वैट में कोई कमी की गई है। युवाओं और किसानों के लिए भी इस बजट में कुछ नहीं है। किसानों के प्रयोग में आने वाले खाद, पेस्टीसाइड और कृषि यंत्रों पर लगे टैक्स में भी कोई कमी नहीं की गई है। केंद्रीय बजट ने आम जनता को निराश किया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली भी उपस्थित थे।
केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरस्वती का प्राकृतिक बहाव इसरो सैटेलाइट के अनुसार : धुम्मन सिंह किरमिच

Sat Feb 1 , 2025
सरस्वती का प्राकृतिक बहाव इसरो सैटेलाइट के अनुसार : धुम्मन सिंह किरमिच। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बुद्धिजीवियों, वैज्ञानिकों ने सरस्वती नदी पर दिए विशिष्ट व्याख्यान। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एक्सीलेंस ऑन सरस्वती रिवर और हरियाणा सरस्वती हैरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में ‘द […]

You May Like

advertisement