आज़मगढ़ – मंदिर मे ताला तोड़कर दान पेटिका से रूपये चोरी करने वाला अभियुक्त 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

03. थाना मुबारकपुरः मंदिर मे ताला तोड़कर दान पेटिका से रूपये चोरी करने वाला अभियुक्त 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार
पूर्व की घटना–
दिनांक 02.02.2025 को वादी मुकदमा किशन मोदनवाल पुत्र कालीचरन मोदनवाल सठियांव बाजार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा थाना क्षेत्रांर्गत सठियांव चौराहा पर स्थित हनुमान मन्दिर का ताला तोड़कर मंदिर मे रखे दान पेटिका से 400/- से 500- रूपये अभियुक्त शिवा पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम अमुड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा चोरी किये जाने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 49/2025 धारा 305 BNS बनाम शिवा पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम अमुड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी सठियांव उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 02.02.2025 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार के निदेशन मे सठियांव चौराहा स्थित हनुमान मंदिर मे चोरी कि घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व चौरी के रूपये बरामदगी के दृष्टिगत उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे मय हमराह के क्षेत्र मे मामुर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर सठियांव स्थित देशी शराब के ठेके की दुकान के पास से नामजद अभियुक्त शिवानन्द उर्फ शिवा पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम अमुड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को समय करीब 21.45 बजे रात्रि मे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के कुल 411 रूपये की बरामदगी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
आपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0सं0 162/2021 धारा 457/380/411 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने किया LIU आफिस का किया वार्षिक निरीक्षण

Mon Feb 3 , 2025
आज दिनांक- 03.02.2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा LIU आफिस का वार्षिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/सहायक पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर, प्रभारी LIU आजमगढ़ उपस्थित रहें। कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया गया, जिसमें प्रविष्टिया पूर्ण […]

You May Like

Breaking News

advertisement