सौंदर्यीकरण के लिए सभासद ने उठाई मांग,उपजिलाधिकारी को सौंपा पत्र

सौंदर्यीकरण के लिए सभासद ने उठाई मांग,उपजिलाधिकारी को सौंपा पत्र

जलालपुर। अम्बेडकर नगर। सरकार नगरों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 13 के सभासद अजीत निषाद ने उपजिलाधिकारी पवन जायसवाल को नगर में सौंदर्यकरण के लिए पत्र दिया। उन्होंने बताया कि थाने के सामने स्थित दुर्गा माता का मंदिर अतिक्रमण के चपेट में हैं,इस मंदिर को सुरक्षित करते हुए इसके सौंदर्यीकरण के साथ साथ यहां एक भव्य तिरंगा लगवाया जाए। मेरे वार्ड में श्री शीतला माता मठिया मंदिर का भी अभी तक सौंदर्यीकरण नहीं हुआ है। जबकि पर्याप्त स्थान है ।उक्त दोनों मंदिरों का सौंदर्यीकरण करते हुए थाने के सामने एक भव्य तिरंगा लगवाया जाय। भाजपा नगर महामंत्री विकाश निषाद ने बताया कि भव्य तिरंगा लगाए जाने से जलालपुर नगर की न केवल सुंदरता को निखारेगी, बल्कि देशभक्ति के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ाएगी।
इस अवसर पर शुभम यादव, प्रमोद विश्वकर्मा ,विशाल,निषाद, सूरज निषाद समेत मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र निर्माण का सोपान कप्तान सिंह

Tue Feb 4 , 2025
राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र निर्माण का सोपान कप्तान सिंह आलापुर ( अंबेडकर नगर ) |राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र निर्माण का प्रथम सोपान औरकि विद्यार्थियों में मन,मस्तिष्क और आत्मा में सेवा भाव जागृत करने का सशक्त माध्यम है।ये उद्गार गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजेसुलतानपुर के प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ने व्यक्त किए।श्री […]

You May Like

advertisement