समारोह पूर्वक हुआ राजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण

समारोह पूर्वक हुआ राजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण।
सगड़ी (आज़मगढ़): सगड़ी तहसील के रसूलपुर कोठिया ग्रामसभा में महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति का अनावरण विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल एवं डा० रामदुलार राजभर पूर्व मंत्री ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के आयोजक सहित अन्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
समारोह पूर्वक आयोजित अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सगड़ी विधायक ने कहा कि यह प्रतिमा न केवल महाराजा सुहेलदेव के बलिदान को याद दिलाएगी, बल्कि युवाओं को उनके साहस और देशभक्ति से प्रेरित भी करेगी। हम गर्व महसूस कर रहे हैं कि हमारे क्षेत्र में महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति स्थापित हुई है। यह हमारे गौरवशाली इतिहास की पहचान है।
पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इस अवसर पर डॉ चिंतामणि राजभर, अबू साल्हे, रमेश निषाद, रामबुझ राजभर ने अपना विचार प्रस्तुत किया।
आयोजन कर्ता धर्म देव राजभर एवं रामविलास राजभर ने आये हुए लोगों को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज राजभर विधायक प्रतिनिधि ने किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से जगदीश यादव विधानसभा अध्यक्ष सपा, श्रवण कुमार गोपाल, अशोक, राजबलि, अम्बरीष राय, डॉ चिंतामणि राजभर, रमेश निषाद, विनोद राजभर, रामबिलास, बोझा राजभर, छेदी राजभर, तारकेश्वर, फागु राजभर, दुक्खि राजभर, लोरिक राजभर, रमाकांत यादव, कन्हैया राजभर, ओमप्रकाश सिंह पटेल, आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सात दिवसीय एन एस एस कैम्प का तहसीदार ने किया शुभारंभ

Thu Feb 6 , 2025
सात दिवसीय एन एस एस कैम्प का तहसीदार ने किया शुभारंभ।निबंध निदेशक ने स्वयंसेवकों को दी शुभकामना।जीत बहादुर लालसगड़ी (आजमगढ़ ): सगड़ी तहसील अंतर्गत स्थित श्री के एन सिंह महिला महाविद्यालय जीयनपुर में बुधवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement