लोक सभा अध्यक्ष हरियाणा की 15वीं विधान सभा के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चंडीगढ़,13 फरवरी :
लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 14 फरवरी को चंडीगढ़ में हरियाणा राज्य विधान सभा परिसर में 15वीं विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा सरकार के मंत्री और विधान सभा के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री, संसदीय समितियों के सभापति, संसद सदस्य और विषय विशेषज्ञ हरियाणा विधान सभा के सदस्यों को निम्नलिखित विषयों पर जानकारी देंगे :
प्रभावी विधायक कैसे बनें: सदस्यों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए;
भारतीय संसद और हरियाणा विधान सभा में विधायी और वित्तीय कार्य;समिति प्रणाली – संसदीय लोकतंत्र का प्रतिबिंब;विधानमंडलों में प्रश्नों और अन्य साधनों के माध्यम से कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करना ; विधायी प्रक्रियाओं में मंत्री की भूमिका; संसदीय विशेषाधिकार; और राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा)।
हरियाणा की 15वीं विधान सभा के सदस्यों के लिए इस प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन लोक सभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा हरियाणा विधान सभा सचिवालय के सहयोग से किया जा रहा है।
1981 में अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित पहले प्रबोधन कार्यक्रम के बाद से PRIDE ने अब तक 70 प्रबोधन पाठ्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें राज्य विधान सभाओं के 5032 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि में किसी भी तरह का हथियार व मोबाइल फोन पर होगा प्रतिबंध : नेहा सिंह

Thu Feb 13 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए लगाई बीएनएसएस की धारा 163, सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक जारी रहेंगे आदेश। कुरुक्षेत्र 13 फरवरी : जिलाधीश एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सीबीएसई की […]

You May Like

Breaking News

advertisement