आदेश में ई.एन.टी. रोगियों को बेहतर उपचार दे रहे : डा. गुरचंद सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल व मैडिकल कॉलेज के ई.एन.टी. विभाग में ई.एन.टी. विशेषज्ञ डा. गुरचंद सिंह कान, नाक, गला के रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे पहले डा. गुरचंद सिंह पी.जी.आई. -32 और उज्जैन सहित अनेकों लोकप्रिय अस्पतालों में 14 वर्ष तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पत्रकारों से बातचीत में डा. गुरचंद सिंह ने बताया कि आदेश अस्पताल में नाक, कान व गले सम्बंधी सभी रोगों की जांच व उपचार बेहतर व अत्याधुनिक मशीनों से किया जा रहा है। डा. गुरचंद ने ई.एन.टी. से सम्बंधित बीमारियों का जिक्र करते हुए बताया कि कईं बार नवजात शिशु बोलने व सुनने में असमर्थ रहता है तो ऐसे बच्चों को समय रहते उपचार देकर उन्हें ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कईं बार छोटे बच्चों में रात को सोते समय सांस लेने की दिक्कत होते है, जिसका कारण नाक के पीछे रसौलियों या टांसिल का बढऩा होता है और इसका सशक्त उपचार आदेश में दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कईं बार देखने में आता है कि बच्चों की ग्रोथ नहीं हो पाती है, बच्चों या अन्य लोगोंं की नाक से नकसीर का आना, नाक से खून बहना इत्यादि रोगों की जांच एंडोस्कोपी या अन्य विधियों से करके बेहतर उपचार कम दवा में दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कईं बार रोगियों का कान का बहना, कान की हड्डी का गलना और कान या नाक की बीमारी का दिमाग तक पहुंचना और फिर उसके बाद उठते, बैठते या चलते समय चक्कर आना जैसे सभी रोगों का उपचार यहां दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदेश अस्पताल में हर तरह के कान के पर्दे भी डाले जा रहे हैं और यहां हर बीमारी के उपचार के लिए हर तरह की अत्याधुनिक मशीने उपलब्ध हैं। डा. गुरचंद सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि कम से कम दवा में रोगी को ठीक किया जाए। डा. गुरचंद ने रोगियों को आदेश में बेहतर उपचार लेने की अपील भी की।
आदेश में पत्रकारों से बातचीत करते ई.एन.टी. विशेषज्ञ डा. गुरचंद सिंह।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर परिषद चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगी भारी बहुमत से एक तरफा जीत : पूर्व राज्यमंत्री

Thu Feb 13 , 2025
नगर परिषद चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगी भारी बहुमत से एक तरफा जीत : पूर्व राज्यमंत्री। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।दूरभाष – 94161 91877 पूर्व पार्षद नरेन्द्र शर्मा निंदी, कांग्रेस नेता नरेन्द्र कौशल, प्रतीक कौशल, महिन्द्र रंगा, सुमित आदि दर्जनों नेताओं ने कांग्रेस […]

You May Like

Breaking News

advertisement