श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन हो रहा है पूजन एवं अनुष्ठान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महाशिवरात्रि से पहले भगवान शिव की शादी की रस्मों के अनुसार कर रहे हैं पूजन।

कुरुक्षेत्र,19 फरवरी : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह भी हुआ था। महाशिवरात्रि को लेकर हर शिव भक्त में एक अलग ही उत्साह है। अभी से शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि से 9 दिन पहले से शादी की रस्मों के अनुसार पूजन व अनुष्ठान प्रारंभ कर दिए हैं। मंदिर में भगवान शिव की शादी से पहले की रस्मों को श्रद्धालुओं द्वारा यजमान के तौर पर निभाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कपिल मित्तल द्वारा परिजनों के साथ पूजन कर विशेष अभिषेक किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि महाशिवरात्रि से पूर्व हल्दी की रस्म विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस रस्म में भगवान शिव को सबसे पहले हल्दी और तेल का लेपन और तिलक किया जाएगा। इसके बाद उन्हें स्नान करवाकर कर नए वस्त्र धारण करवाए जाएंगे। उन्हें पीले ही फूलों से सजाया जाएगा। हल्दी की रस्म के बाद मंदिर में भगवान शिव का संगीत भी होगा। इसमें शिव भक्तों द्वारा भजन गाकर भगवान शिव की संगीत रस्म को निभाया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, कृष्ण कुमार, आस्था पुरी, शिवम पुरी, गुलाब सिंह, बिल्लू पुजारी, नाजर सिंह व दीप चंद इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लगन तुम से लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा….भजन पर झूमे श्रद्धालु

Wed Feb 19 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित। कुरुक्षेत्र,19 फरवरी : सलारपुर रोड़ स्तिथ श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। प. कुलदीप शर्मा ने बताया कि यह आयोजन मंदिर संचालक आचार्य महेश भारद्वाज के सान्निध्य में श्रवण […]

You May Like

advertisement