नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मचारियों में आपस में भिड़े

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में नगर पंचायत सफाई कर्मचारी आपस में भिड़े जमकर हुई तू-तू मैं-मैं के बाद हुई गाली गलौज। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय पर आज मंगलवार को दोपहर लगभग 1 बजे सफाई कर्मचारी राहुल, अंकित कुमार, शिशुपाल आपस में भिड़ गए इस दौरान आपस में तू तू मैं-मैं और गाली गलौज शुरू हो गई। और बात इतनी बढ़ गई चेयरमैन के चैम्बर में भी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। उसके बाद चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने सफाई कर्मचारियों को शांत कर मिलजुल कर काम करने की बात कही।‌ चेयरमैन प्रतिनिधि की बात ना मानने पर नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम ने पुलिस को फोन कर सफाई कर्मचारियों की लड़ाई झगड़े की जानकारी दी। उसके बाद सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस राहुल, अंकित कुमार और शिशुपाल तीनों लोगों पकड़ कर थाने ले आई। उसके आपसी समझौते के बाद लिखा पढ़ी के बाद तीनों सफाई कर्मचारियों को छोड़ दिया। अंकित वाल्मीकि का आरोप है कि सफाई कर्मचारी शिशुपाल सफाई कर्मचारी के ड्यूटी पर न आने के बावजूद उसकी हाजिरी लगा रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत संगठन द्वारा त्रिलोकी नाथ मंदिर में सुन्दरकांड पाठ का हुआ आयोजन

Thu Feb 20 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत संगठन परिवार के द्वारा त्रिलोकी नाथ मंदिर पटेल विहार बरेली में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन एवं जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा चिकित्सा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय राज शर्मा अनिल पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासचिव मनोज […]

You May Like

Breaking News

advertisement