जग ज्योति दरबार में हुआ जानकी जयंती पूजन एवं अनुष्ठान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जानकी जयंती पूजन में जुटे बड़ी संख्या में श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र, 20 फरवरी : जग ज्योति दरबार में गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने अन्य संतों के साथ विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ जानकी जयंती पूजन एवं अनुष्ठान किया। उन्होंने बताया कि फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन माता सीता और भगवान श्रीराम की श्रद्धा पूर्वक पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। महंत राजेंद्र पुरी ने जानकी माता एवं भगवान श्री राम का पूजन करने के हवन यज्ञ कर सर्वकल्याण की भावना से आहुतियां दी। उन्होंने बताया कि फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को राजा जनक को देवी सीता प्राप्त हुई थीं और उन्होंने उन्हें अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार किया था। इस दिन को सीता अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर सुखदेव शर्मा, मनीषा शर्मा, राहुल, विशेष कुमार, हरदीप सिंह, अजय राठी, विजय राठी एवं मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएसबी इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल का उद्देश्य बच्चों में अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के साथ संस्कारों व राष्ट्रीयता का समावेश हो : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

Thu Feb 20 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। उत्तराखंड के ऋषिकेश में डीएसबी इंटरनैशनल स्कूल ने सीबीएसई में लगातार शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद कुरुक्षेत्र में भी की शुरुआत।श्री जयराम शिक्षण संस्थान के अंतर्गत डीएसबी इंटरनैशनल स्कूल की कुरुक्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल भवन के साथ शुरुआत। कुरुक्षेत्र, 20 फरवरी : […]

You May Like

Breaking News

advertisement