लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करने का कोर्ट का आदेश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आंवला में तैनात लेखपाल तेजपाल गंगवार के खिलाफ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार गुप्ता ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। लेखपाल पर आरोप है कि उन्होंने संक्रमणीय भूमि की मालियत बदलकर पट्टा किया, दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की और जबरन जमीन खाली कराने का प्रयास किया।
वादीगण यादराम, नेकपाल सिंह और ओमवीर ने कोर्ट को बताया कि उनकी जमीन आंवला के हाफिजगंज में आराजी संख्या 180, 87, 85 पर स्थित है। आरोप है कि ग्राम प्रधान और लेखपाल ने मिलीभगत कर फर्जी तरीके से इसका पट्टा कर दिया, जबकि यह मामला एसडीएम कोर्ट में लंबित है।
इसके बावजूद, लेखपाल तेजपाल गंगवार और अन्य 21 सहखातेदार जमीन खाली करने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि लेखपाल ने दो लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जेल भेजने की धमकी दी।
वादी पक्ष ने आरोप लगाया कि लेखपाल के साथ मिलकर शंकरलाल, कल्याण, केसरीलाल समेत अन्य लोग साजिश के तहत झूठी शिकायतें कर रहे हैं। पीड़ितों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा।
कोर्ट ने अलीगंज पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विस्तृत जांच करने का आदेश दिया है। पुलिस अब इस मामले में अगली कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिकअप हादसे के बाद खुला राज सड़क पर बिखरे मिले पशुओं के कटे पैर, हिंदू संगठनों में रोष

Fri Feb 21 , 2025
सरताज खान (फतेहगंज पश्चिम संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक पिकअप वाहन के बस से टकराने के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। हादसे के बाद पिकअप का डाला खुला तो उसमें से हजारों की संख्या में पशुओं के कटे हुए पैर सड़क पर बिखर गए। इस […]

You May Like

advertisement