महाशिवरात्रि एवं होली के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

महाशिवरात्रि एवं होली के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आयुक्त महोदय बरेली मंडल सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शनिवार को गौरी शंकर मंदिर, गुलड़िया उपराला (आंवला) का निरीक्षण किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना फरीदपुर क्षेत्रांतर्गत श्री पंचमेश्वर महादेव मन्दिर, भगवानपुर फुलवा पचौमी आदि प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आगामी महाशिवरात्रि एवं होली के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।सीसीटीवी निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को मजबूत किया जाए।क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की। समन्वय स्थापित किया जाए।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं एवं आमजन से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गयी तथा आश्वासन दिया कि प्रशासन एवं पुलिस जनता की सुरक्षा व सुविधा हेतु पूरी तरह सतर्क एवं तत्पर है।इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर बरेली, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना भोजीपुरा पुलिस द्वारा अवैध मादक प्रदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 8.160 कि0ग्राम0 गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 4 लाख रु0) बरामद

Sun Feb 23 , 2025
थाना भोजीपुरा पुलिस द्वारा अवैध मादक प्रदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 8.160 कि0ग्राम0 गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 4 लाख रु0) बरामद दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना भोजीपुरा पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement