आजमगढ़ में रंगदारी के आरोप में युटुबर जावेद गिरफ्तार

जिला संवाददाता जय शर्मा

आजमगढ़: मुबारकपुर थाने की पुलिस ने रंगदारी के रूप मे रूपये मांगने वाला युटुबर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, को वादी मुकदमा मिर्जा मसीउद्दीन बेग निवासी अलीनगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गयी कि वादी मुकदमा के पुत्र के शादी समारोह के दौरान अभियुक्त जावेद हसन अंसारी पुत्र स्व0 नौशाद अहमद मुहल्ला पुरासोफी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी मुकदमा के निजी आवास बेडरूम आदि का फोटो ले लिया गया एवं शोशल मिडिया पर अपलोड कर दिया गया। उक्त फोटो को डिलीट करने के बदले मे वादी मुकदमा से रूपये (मोटी रकम) की मांग करने लगा एवं नही देने पर जान से मारने की धमकी दिये जाने के सम्बन्ध मे प्राप्त हुआ। जिसके आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 157/2025 धारा 318(4)/308(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना उ0नि0 राघव राम यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है। गुरुवार को उ0नि0 राघव राम यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से वांछित अभियुक्त जावेद हसन अंसारी पुत्र स्व0 नौशाद अहमद मुहल्ला पुरासोफी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को अभियुक्त के घर ग्राम पुरासोफी मे दबिश देकर समय करीब 20.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पक्ष विपक्ष से ऊपर है राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखरका व्यक्तित्व - यशवंत सिंह

Fri Apr 18 , 2025
पक्ष विपक्ष से ऊपर है राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखरका व्यक्तित्व – यशवंत सिंह चन्द्रशेखर चबूतरा, दारुलशफा, लखनऊ में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि लखनऊ. लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा कि राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर का व्यक्तित्व पक्ष विपक्ष की राजनीति से ऊपर था और है. वह […]

You May Like

advertisement