सियाराम उत्सव कमेटी फिरोजपुर की ओर से महादेव, भोलेनाथ जी की भव्य शोभायात्रा फिरोजपुर के धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से निकाली गई

(पंजाब)फिरोजपुर 25 फरवरी
[कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

सिया राम उत्सव कमेटी, प्राचीन श्री शिवालय मंदिर की ओर से फिरोजपुर के सभी मंदिरों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बड़ी धूमधाम से निकालनी गई। सबसे पहले श्री रजनीश सेतिया के गृह निवास से चंडोल बाजों गाजों के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर लाया गया। वहां पर उन्होंने भोलेनाथ के भक्तों के लिए कॉफी और पकोड़ो का लंगर लगाया।

       यह भव्य शोभा यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमानधाम) माल रोड फिरोजपुर से शुरू होकर दिल्ली गेट-मेन बाज़ार- नमक मंडी चौंक-वान बाज़ार-छता बाज़ार-ज़ीरा गेट से होती हुई प्राचीन श्री शिवालय मंदिर में संपन्न हुई। 

      पंडित करण त्रिपाठी ने बताया कि शोभा यात्रा में सुंदर-सुंदर रथ, झांकियां व आतिशबाजी देखने योग्य थी। और प्राचीन श्री शिवालय मंदिर कमेटी की ओर से सभी के लिए (लंगर) प्रसाद की व्यवस्था पहले से की गई थी।

       श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम के प्रधान श्री मनोज बांगा एवं सूरज प्रकाश शर्मा महामंत्री वह मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा सभी को प्रभु श्री राम के नाम के सिरोपे भेंट किए गए। चाय बिस्कुट, पकौड़ों का लंगर लगाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित अरुण पांडे द्वारा मंत्र उच्चारण के उपरांत शोभा यात्रा को ढोल नगाड़े और भोलेनाथ के जयकारों के साथ रवाना किया गया। 

       श्री रामकृष्ण ड्रामा क्लब के कलाकारों द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई जगह-जगह पर दुकानदारों की ओर से भव्य शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। आतिशबाजी का नजारा देखने योग्य था। 

        सियाराम उत्सव कमेटी की कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों व प्राचीन श्री शिवायलया मंदिर कमेटी के सदस्यों पंडित करण त्रिपाठी, पृथ्वी पुगल एवं दविंदर बजाज ने फिरोजपुर के सभी धार्मिक सामाजिक संस्थाओं व मंदिर कमेटी के प्रतिनिधियों का व भोलेनाथ के बारातियों का तहे दिल से सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राह्मण समाज ने देश और प्रदेश के विकास में सदा अपना योगदान दिया : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Wed Feb 26 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। निकाय चुनाव में कांग्रेस सिर्फ औपचारिकता निभा रही है : बड़ौलीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा को ब्राह्मण समाज ने दिया समर्थन। कुरूक्षेत्र, 25 फरवरी : नगरपरिषद चेयरमैन की उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा के समर्थन में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में भाजपा […]

You May Like

Breaking News

advertisement