मंडल अध्यक्ष सुधा गंगवार ने शिव मंदिर पर पूजा अर्चना कर किसान भाइयों के साथ की समीक्षा बैठक

दीपक शर्मा जिला संवाददात

बरेली : भाकियू किसान यूनियन अराजनैतिक की महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुधा गंगवार ने रठौंडा स्थित शिव मंदिर पर महंत पंडित कमल शर्मा के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कराकर शिवलिंग पर जल अभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से किसान भाइयों और बहनों एवं क्षेत्र की खुशी हाली और समृद्धि की कामना की। और इस दौरान मंदिर के पुजारी ने मंडल अध्यक्ष सुधा गंगवार के द्वारा किसानों एवं क्षेत्र की जनता की मदद करने के उपलक्ष में मंडल अध्यक्ष सुधा गंगवार के गले में पीला पीताम्बर (डालकर) उड़ा कर सम्मानित किया। उसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद शिव भक्तों श्रद्धालुओं एवं किसान भाइयों से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछकर प्रसाद वितरण कराया। इस दौरान काफी संख्या में मौजूद किसान भाइयों के साथ एक बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं अन्य विषयों पर चर्चा की। और बताया कि जल्द ही भाकियू किसान यूनियन अराजनैतिक किसान मेला रठौंडा में महापंचायत की जाएगी। और उसमे किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और और विशेष रूप से किसान मेले में दुकानदारों को हो रही कठिनाइयां एवं परेशानियों को लेकर गहन समीक्षा की जाएगी। और भाकियू अराजनैतिक किसानों और दुकानदारों की समस्याओं को लेकर प्रशासन से बातचीत कर समस्या कर ठोस कदम उठाया जाएगा। इसी दौरान बड़ी संख्या में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुभाष नगर क्षेत्र वासियों ने किया कैंट विधायक का स्वागत, सुभाष नगर पुलिया पर बने अंडरपास -संजीव अग्रवाल

Sat Mar 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : विधानसभा सत्र में कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने सुभाष नगर वासियों की सबसे जटिल समस्या रेलवे पुलिया पर अंडरपास की मांग को मजबूती से रखा है तभी से सुभाष नगर वासियों के मन खुशी की लहर झूम रही है ।इस शुभ […]

You May Like

Breaking News

advertisement