बिना हैलमेट पेट्रोल भगाने आये युवकों ने पेट्रोल कर्मचारी से की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में बगैर हेलमेट के पेट्रोल देने से मना करनें पर बाइक में पेट्रोल भरवाने आए युवक ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ हाथा पाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक थाना भोजीपुरा के गांव विविया पुर निवासी रजनीश गंगवार शाही रोड पर कुरतरा गांव के पास त्यागी किसान सेवा केन्द्र पर सेल्समैन के पद पर कार्य करता है। दोपहर के समय अगरास गांव निवासी शोएब बगैर हेलमेट लगाए बाइक में पेट्रोल भरवाने आया। सेल्समैन रजनीश गंगवार ने हेलमेट नहीं लगाने पर पेट्रोल देने से मना कर दिया। जिसके चलते पहले तो उसने पेट्रोल कर्मी रजनीश के साथ गाली गलौज किया। विरोध करनें पर उसके साथ हाथापाई कर दी। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाना ले आई। उसके खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट लिखकर शांति भंग की अतिरिक्त कार्यवाही करके उसका चालान कर दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनीताल हाईवे पर बस से टकराई ट्रैक्टर ट्राली दो व्यक्तियों की मौत व तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Sun Mar 2 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना भोजीपुरा क्षेत्र में हाईवे पर तड़के एक भीषण हादसा हो गया है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, और तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं। घायलों को एक निजी हास्पीटल में भर्ती कराया गया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना भोजीपुरा […]

You May Like

advertisement