जयराम कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का हुआ समापन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

छात्रा काजल को बेस्ट एथलीट चुना गया।

कुरुक्षेत्र, 8 मार्च : देश के विभिन्न राज्यों संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्या को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का समापन हुआ। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला परिषद कुरुक्षेत्र की अध्यक्षा कंवल जीत कौर ने शिरकत की। इस अवसर पर श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस.एन. गुप्ता, जयराम सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। खेलकूद महोत्सव में 100 मीटर, 200 मीटर, रिले रेस 4 गुणा 100 मीटर, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, थ्री लेग रेस, बोरी रेस, लांग जम्प और लेमन रेस आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में मीनाक्षी, अंजलि, काजल, मानसी प्रथम, तान्या, आरजू, सलोनी, प्रज्ञा द्वितीय तथा तमन्ना, नंदिनी, पोमिता व कविता तृतीय स्थान पर रही।100 मीटर रेस में प्रज्ञा प्रथम स्थान पर, खुशी द्वितीय स्थान पर, काजल तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर रेस में कविता प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय, आरजू तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में काजल प्रथम, कविता द्वितीय, प्रज्ञा तृतीय स्थान पर रही। बोरी रेस में अंजलि प्रथम, सुखविंदर द्वितीय, आकांक्षा तृतीय स्थान पर रही। शॉट पुट में अमृता प्रथम, कविता द्वितीय, सलोनी तृतीय स्थान पर रही। थ्री लेग रेस में आरजू प्रज्ञा प्रथम, काजल कीर्ति द्वितीय, पोमिता तमन्ना तृतीय स्थान पर रही। लॉन्ग जंप में काजल प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय, कविता तीसरे स्थान पर रही। पी.जी. योगा की छात्रा कुमारी काजल को बेस्ट एथलीट चुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों की भी रेस कराई गई। कंवल जीत ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया एवं खेलकूद के क्षेत्र में सशक्त भागीदारी दिखाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्री जयराम संस्थाएं छात्राओं को खेलकूद संबंधी सारी सुविधाएं मुहैया कराती है ताकि छात्राएं इस क्षेत्र में आगे बढ़ सके और महाविद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले एवं हरियाणा का नाम भी स्वर्णिम पटल पर चमका सके। उन्होंने खेल क्षेत्र में प्राप्त विशिष्ट उपलब्धियों के लिए छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। निदेशक एस.एन. गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद किया।
जयराम कन्या महाविद्यालय के खेलकूद महोत्सव में शामिल होते हुए  जिला परिषद कुरुक्षेत्र की अध्यक्षा कंवलजीत कौर व अन्य तथा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम महिला बी.एड कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए शिक्षा का महत्व बताया गया

Sun Mar 9 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। महिलाओं को अपने सशक्तिकरण के लिए स्वयं को पहचानने की विशेष आवश्यकता है : डा. प्रतिभा श्योकंद। कुरुक्षेत्र, 8 मार्च : श्री जयराम शिक्षण संस्थान के अंतर्गत संचालित श्री जयराम महिला कालेज ऑफ एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। […]

You May Like

advertisement