उत्तराखंड: स्मार्ट सिटी देहरादून को सुंदर और साधन सम्पन्न बनाने में एमडीडीए की महत्वपूर्ण भूमिका

स्मार्ट देहरादून को सुंदर और साधन सम्पन्न बनाने में एमडीडीए की महत्वपूर्ण भूमिका है। खुद मुख्यमंत्री धामी ने भी अपने बयानों में स्मार्ट देहरादून को एक नए रंग रूप में लोगों के लिए सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आवासीय नक्शों के निस्तारण की स्थिति पर संतोष प्रकट किया। साथ ही उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि आवासीय मानचित्रों के निस्तारण के लिए और भी प्रयास किए जाएं।प्राधिकरण में हुई समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आढ़त बाजार परियोजना की समीक्षा की जिस पर अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है।

उपाध्यक्ष ने परियोजनाओं की समीक्षा की MDDA

उपाध्यक्ष तिवारी ने निर्देश दिए कि होली के तत्काल बाद इस बाजार के व्यापारियों के साथ वार्ता बुलाई जाए और सहमति के लिहाज से होली के बाद यहां पर दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाए। उपाध्यक्ष ने सिटी पार्क परियोजना की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द पार्क के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन व बच्चों के लिए पार्क में प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। उन्होंने पार्क में खुलने वाली कैंटीन को भी पूर्ण रूप से शाकाहारी रखने के निर्देश दिए। गंगोत्री विहार में जहां पर मुख्यमंत्री द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई थी, उस स्थान पर लगाए गए पेड़ों को संरक्षित करते हुए एक शानदार पार्क विकसित करने के भी उपाध्यक्ष ने निर्देश अधिकारियों को दिए।
सिटी पार्क में वरिष्ठ जनों एवं बच्चों के लिए निशुल्क रहेगा प्रवेश

इंदिरा मार्किट परियोजना की प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए उपाध्यक्ष महोदय ने ठेकेदार को अंतिम नोटिस जारी करने और इस कार्य को प्राधिकरण द्वारा स्वयं करने का प्रारूप तैयार करने के भी निर्देश दिए।बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में साडा के अधीन रहे डोईवाला, ऋषिकेश, विकासनगर का भी नियोजित विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में अवस्थापना व पार्क आदि के कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर करें। विकासनगर में उन्होंने लैंड बैंक बनाने के भी उन्होंने निर्देश दिये। इस दौरान लैंड बैंक हेतु जो भूमि चिन्हित की गई, उन पर भी चर्चा की गई। उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण में हाल में तैनात हुए नए अवर अभियंताओं को कार्यभार आवंटन के निर्देश दिए।

आवसीय मानचित्रों के निस्तारण की प्रगति पर जताया संतोष

उपाध्यक्ष ने कहा कि जल्द देहरादून की पुरानी तहसील एवं ऋषिकेश में पार्किंग का कार्य प्रारंभ किया जाए ताकि इन क्षेत्रों में जाम की समस्या को दूर किया जा सके। बैठक में सचिव, मोहन सिंह बर्निया, सीएफओ संजीव कुमार, चीफ इंजीनियर, हरीश चंद्र राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार एवं अन्य अभियंता गण उपस्थिति रहे। प्राधिकरण का पूरा प्रयास रहता है कि शहर का सुनियोजित विकास सुनिश्चित हो। इसी के दृष्टिगत आज प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें अधिकारियों को जनहित सरवोपरी के भाव के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मृतक के परिवार को दिया वन विभाग ने 2 लाख का मुआवजा'सांप के काटने से हुई थी मौत

Mon Mar 10 , 2025
मृतक के परिवार को दिया वन विभाग ने 2 लाख का मुआवजा’सांप के काटने से हुई थी मौत। रिपोर्टर ,ज़फर अंसारी स्थान, लालकुआँ लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पश्चिमी राजीव नगर घोड़ानाला निवासी अतुल कुमार के 10 बर्षीय नाबालिग पुत्र देवराज की जहरीले सांप के काटे जाने से हुई मौत […]

You May Like

Breaking News

advertisement