तेजपाल के सिर सजा लगातार तीसरी बार प्रांतीय प्रधान का सेहरा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

तेजपाल लगातार तीसरी बार बीज निगम कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रधान चुने गए।
 
कुरुक्षेत्र, 12 मार्च : हरियाणा बीज विकास निगम कर्मचारी संघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन शाखा उमरी जिला कुरुक्षेत्र में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव संदीप नरवाल द्वारा की गई। रावल गुप्ता जिला कैशियर व रिटायर्ड कर्मचारी संघ से दयानंद पांचाल ने चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भूमिका अदा की। चुनाव में राहुल सिंगला को सर्वसम्मति से प्रांतीय महासचिव चुना गया। जबकि प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार के नाम आए जिनमे सर्वसम्मति न बन सकी तथा हाउस में उपस्थित 168 कर्मचारियों के वोट डलवाए गए। जिसमें सर्वाधिक 92 वोट तेजपाल को मिले, वहीं दूसरे स्थान पर 45 वोट सुरेंद्र कुमार टोहाना तथा मात्र 27 वोट दलबीर सिंह हिसार को मिले एवं 4 वोट रद्द किए गए।
इसी प्रकार तेजपाल लगातार तीसरी बार बीज निगम कर्मचारी संघ रजि न० 1077 के प्रांतीय प्रधान चुने गए। बाकी कार्यकारिणी के गठन का अधिकार प्रांतीय प्रधान व महासचिव को सौंपा गया। तेजपाल ने लगातार तीसरी बार उन्हें प्रधान पद के लिए चुने जाने पर सभी कर्मचारियों का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि जो उम्मीद उन्होंने उससे लगाई है वह उसे पर खरा उतरेंगे। कर्मचारियों की हर मांग को सरकार के समक्ष रखेंगे और उनके हक की लड़ाई के लिए दिन-रात वह कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा लगाकर उनकी हर लड़ाई में उनके साथ रहेंगे। साथ ही उन्होंने सभी चुनाव अधिकारियों का भी धन्यवाद किया।
प्रांतीय प्रधान बने तेजपाल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोबर पीने तक का ज्ञान दे रहे हैं नेता लोग?नेता तोड़ रहे भाषा की मर्यादा, असली मुद्दे गायब गुड़'गोबर' हुई राजनीति

Thu Mar 13 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। प्रस्तुति : डा. सत्यवान सौरभ। हिसार : चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की बयानबाजी अक्सर चरम पर पहुंच जाती है। पार्टी नेता अपनी बात बेबाकी से कहने लगते हैं, जिससे आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाता है। हाल ही में संसद और विधानसभाओं में भी […]

You May Like

Breaking News

advertisement