जयराम पब्लिक स्कूल में उत्साह से मनाया गया होली का त्यौहार

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

बच्चों और अध्यापिकाओं में तिलक लगाकर और फूलों से मनाया होली का पर्व।

कुरुक्षेत्र, 13 मार्च : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में रंगों और हंसी, खुशी का पर्व होली उत्साह पूर्वक मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल, अध्यापिकाओं व बच्चों ने रंगों से तिलक लगाकर और फूलों के साथ होली का पर्व मनाया। प्रिंसिपल ने होली की बधाई देते हुए संदेश दिया कि होली के रंग हम सब में प्रेम और अपनत्व के रंग भरते हैं। हमारे आपसी संबंधों को मजबूत बनाते हैं। होलिका दहन के साथ ही हमें अपने अंदर पनप रही बुराइयों को भी नष्ट कर देना चाहिए। इस अवसर पर अंजली, मीनू, काजल, रजनी, रंजना, मोनिका मेहता, पूजा गुप्ता, सिमरन, मनीषा सहित सभी अध्यापिकाएं मौजूद रही।
अध्यापिकाएं होली खेलते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि वैज्ञानिकों की अपील, स्वच्छता से खेलें होली

Fri Mar 14 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। फलों एवं फूलों के पौधों व पेड़ों को होली पर न पहुंचाएं नुकसान : डा. सी. बी. सिंह। कुरुक्षेत्र, 13 मार्च : होली के त्यौहार को लेकर जहां हर आयु वर्ग के लोगों में जोश है और कार्यक्रमों के आयोजन के साथ होली की विशेष तैयारियां […]

You May Like

advertisement