कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में उमड़ी भीड़

कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में उमड़ी भीड़।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

देशभर के अलग अलग राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालु।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष साहिल सुधा, सुगंधा सुधा मुख्य यजमान के रूप में डाल रहे आहुतियां।
यज्ञ करने से पर्यावरण होता शुद्ध : स्वामी हरिओम महाराज।
पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में असंख्य धर्मप्रेमियों ने लिया भाग।

कुरुक्षेत्र, 23 मार्च :
धर्मानगर कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1008 जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में रविवार के दिन देश के अलग-अलग राज्यों से असंख्य श्रद्धालु भाग लेने पहुंचे। सभी कुंडों पर श्रद्धालुओं ने मंत्र उच्चारण के बीच आहुतियां डाली। यज्ञ कुंड से यज्ञ कुंड में प्रज्वलित अग्नि और वातावरण में फैल रहे धुएं से वातावरण पवित्र होता नजर आया। यज्ञ में पहले दिन से मुख्य यजमान के रूप में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल सुधा अपनी धर्मपत्नी सुगंधा सुधा के साथ पूजा अर्चना करते यज्ञ में आहुतियां डालते दिखाई दिए। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में भी असंख्य धर्मप्रेमियों ने आज केशव पार्क में चल रहे महायज्ञ में भाग लिया।
मुख्य पंडाल में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम महाराज ने कहा कि यज्ञ करने से पर्यावरण शुद्ध होता है। वर्तमान में पर्यावरण लगातार प्रदूषित होता जा रहा है। ऐसे में पर्यावरण को शुद्ध करने की आवश्यकता है और पर्यावरण को शुद्ध करने का यज्ञ ही एक माध्यम है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण से पूरा विश्व चिंतित नजर आ रहा है। यदि प्रत्येक घर में यज्ञ होना प्रारंभ हो जाए तो प्रदूषण की समस्या स्वत: समाप्त हो जाएगी।
केशव पार्क में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि धर्मनगरी के केशव पार्क में 27 मार्च तक 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ में हर रोज एक लाख आहुतियां डाली जा रही हैं। लोगों में भी महायज्ञ के प्रति गहरी श्रद्धा व उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में सुबह ही श्रद्वालु यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए यज्ञ बहुत जरुरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस 1008 कुंडीय यज्ञ में आहुति अवश्य डाले। यदि कोई इस महायज्ञ में शामिल नही हो सकता तो वह अपने घर से ही आहुति डाले। उन्होंने कहा कि यह धर्मनगरी के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां पर 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने धर्मनगरी वासियों से अपील कि वे महायज्ञ में आहुति डालने अवश्य पहुंचे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्यालय बच्चों के भविष्य के निर्माता कुंवर सत्येंद्र सिंह पटेल

Sun Mar 23 , 2025
विद्यालय बच्चों के भविष्य के निर्माता कुंवर सत्येंद्र सिंह पटेलअपना दल एस के जिला अध्यक्ष कुवर सत्येंद्र सिंह पटेल ने आज एम एम पब्लिक स्कूल दरीबा रायबरेली में एनुअल फंक्शन के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा की विद्यालय बच्चों के भविष्य के निर्माता होते […]

You May Like

Breaking News

advertisement