उत्पीड़न के पश्चात तीन तलाक देकर घर से निकाला, पति समेत 7 पर एफआईआर

उत्पीड़न के पश्चात तीन तलाक देकर घर से निकाला, पति समेत 7 पर एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मिलक क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर तीन तलाक और उत्पीड़न का गंभीर अरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर भोजीपुरा पुलिस ने पति समेत 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
मिलक क्षत्र की रहने वाली एक महिला के अनुसार 4 साल पहले उसकी शादी भोजीपुरा के ग्राम भूड़ा निवासी तसलीम पुत्र नवी हसन से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके साथ ससुराल में मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। उसने इसकी शिकायत पति से की तो उसने भी उसके साथा मारपीट की। पीड़िता ससुराल वालों से परेशान होकर कई बार मायके भी चली गई, लेकिन उसके समझाकर बुला लिया गया।
पीड़िता ने बताया कि मारपीट का विरोध किया तो पति ने सबके सामने उसे तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत भोजीपुरा पुलिस से की। जिसके बाद पति तसलीम, सास मीनाबानो, जेठ मोहम्मद आरिफ, आमीन, मजला, ननद सबीना और देवर साजिद अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन 9 व 10 अप्रैल को, 3 अप्रैल तक होंगे पंजीकरण

Mon Mar 24 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : आगामी 9 व 10 अप्रैल को शहर में भव्य स्तर पर आयोजित होने जा रहे अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन की प्रगति व तैयारियों के बाबत श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के कार्यकारणी व विशेष आमंत्रित सदस्यों की विशेष बैठक कैंप कार्यालय श्री राम कॉम्प्लेक्स […]

You May Like

Breaking News

advertisement