जग ज्योति दरबार में हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन

जग ज्योति दरबार में हनुमान चालीसा पाठ का हुआ आयोजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

नव संवत एवं नवरात्रों से पहले श्री हनुमान चालीसा का पाठ।

कुरुक्षेत्र, 27 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि भारतीय संस्कृति के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा से होती है। हालांकि यह तिथि हर साल बदलती है और हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हिंदू नववर्ष 30 मार्च को मनाया जाएगा। इसी दिन नवरात्रों की भी शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि जग ज्योति दरबार में नव संवत एवं नवरात्रों से पहले श्री हनुमान चालीसा का पाठ प्रारम्भ किया गया है। भारतीय नववर्ष के मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा उत्साह एवं श्रद्धा के साथ हरवर्ष सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि भगवान श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान मां भगवती के भी सेवक हैं। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की कृपा मिलती है और दुखों व कष्टों से मुक्ति मिलती है। 30 मार्च को विधिवत अनुष्ठान के साथ हनुमान चालीसा का समापन होगा। इस अवसर पर प. कुलदीप भारद्वाज, विजय कुमार, मनोज शर्मा, रवि, सोहन लाल, दिवाकर, अजय राठी व विजय राठी इत्यादि भी मौजूद रहे।   महंत राजेंद्र पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहयोग को ही जीवन में सर्वोपरि रखा जाना चाहिए : महंत जगन्नाथ पुरी

Thu Mar 27 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री मारकंडेश्वर महादेव में हुआ विधि पूर्वक पूजन एवं सत्संग। कुरुक्षेत्र, 27 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में पूजन एवं सत्संग किया गया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement