सहयोग को ही जीवन में सर्वोपरि रखा जाना चाहिए : महंत जगन्नाथ पुरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री मारकंडेश्वर महादेव में हुआ विधि पूर्वक पूजन एवं सत्संग।

कुरुक्षेत्र, 27 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में पूजन एवं सत्संग किया गया। शिवलिंग पर पूजन एवं अभिषेक किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूजा हमेशा फलदायी होती है। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-आराधना कर मंगलकामनाएं की जाती हैं। महंत जगन्नाथ पुरी के अनुसार देवों के देव महादेव के सिमरन मात्र से सभी संकट दूर हो जाते हैं। महामृत्युंजय मंत्र जाप कर मृत्यु पर भी विजय पाई जा सकती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने सत्संग में कहा कि आपसी प्रेम व सदभाव से ही इस प्रकृति व सृष्टि का आधार टिका हुआ है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज जब इन दोनों भावों का लोप हो रहा है तो ही विनाश हो रहा है। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि संसार में कोई भी मनुष्य समाज के सहयोग के बिना योग्य एवं उच्च नहीं बन सकता है। इसलिए आपसी मनमुटाव मिटा कर एक दूसरे का सहयोग को ही जीवन में सर्वोपरि रखा जाना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी पृथ्वी पुरी, बिल्लू पुजारी, गुनगुन, नैंसी, कंगना, राजवंश, आदित्य प्रताप सिंह, शिव कुमार, पूजा देवी, प. मोहन शास्त्री, निर्माण गिरी, गौरव गिरी, सोहन गिरी, साक्षी गिरी, सरस्वती गिरी, राजू गर्ग व बलजीत सोनी इत्यादि भी मौजूद रहे।
मंदिर में पूजन करते हुए श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ मिलेंगी तमाम उच्च स्तरीय सुविधाएं : संतोष शर्मा

Thu Mar 27 , 2025
सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ मिलेंगी तमाम उच्च स्तरीय सुविधाएं : संतोष शर्मा। संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र 27 मार्च : जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग ने बदल रहे हैं सरकारी स्कूल, आओ बदलाव का हिस्सा बनें […]

You May Like

Breaking News

advertisement