आदेश अस्पताल में दुर्लभ कंजेनिटल लंबर हर्निया का सफल ऑपरेशन

आदेश अस्पताल में दुर्लभ कंजेनिटल लंबर हर्निया का सफल ऑपरेशन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कालेज व मल्टी-सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. सचिन कपूर और उनकी टीम ने कंजेनिटल लंबर हर्निया से पीडि़त 18 दिन के नवजात शिशु का सफल ऑपरेशन किया है। यह दुर्लभ हर्निया नवजात शिशु को थी जिसमें आंतें पेट से बाहर आ जाती हैं, और समय पर ऑपरेशन न होने पर यह गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकती है और जान का खतरा रहता है। डॉ. कपूर के अनुसार भारत में अब तक ऐसे केवल 60 मामले ही दर्ज किए गए हैं, जिससे यह बीमारी बेहद दुर्लभ मानी जाती है। डा. सचिन कपूर ने बताया कि ऑपरेशन करीब डेढ़ से दो घंटे तक चला, और सर्जरी के चार दिन बाद बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ करके अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डा. कपूर ने कहा कि यह आदेश अस्पताल के लिए गर्व की बात है कि हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह का पहला सफल ऑपरेशन यहीं किया गया। अस्पताल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ इस दुर्लभ सर्जरी को अंजाम दिया। डॉ. सचिन कपूर ने बताया कि कंजेनिटल लंबर हर्निया का सही समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यह नवजात के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। ऐसे मामलों में सर्जरी ही एकमात्र समाधान होती है, जो बच्चे के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आदेश अस्पताल अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है और हर प्रकार की सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं एक ही छत के नीचे प्रदान करता है। इस सफलता से अस्पताल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। डा. कपूर ने बताया कि बच्चा यमुनानगर क्षेत्र का है जो अब बिल्कुल स्वस्थ है।
कंजेनिटल लंबर हर्निया के सफल ऑपरेशन को लेकर बातचीत करते डा. सचिन कपूर।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वस्थ जीवन के लिए नियमित जांच जरूरी : डॉ. ममता सचदेवा

Sat Mar 29 , 2025
स्वस्थ जीवन के लिए नियमित जांच जरूरी : डॉ. ममता सचदेवा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। केयू स्वास्थ्य केन्द्र में कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित। कुरुक्षेत्र, 28 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू स्वास्थ्य केंद्र में योग गुरु तथा डॉ. हिमांशु […]

You May Like

advertisement