आज़मगढ़:थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिकर्मी निलंबित, थाने के शौचालय में दलित युवक ने की थी आत्महत्या

आज़मगढ़:थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिकर्मी निलंबित, थाने के शौचालय में दलित युवक ने की थी आत्महत्या

आजमगढ़।तरवा थाने में दलित युवक शनि कुमार के द्वारा थाने के शौचालय में की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने प्रथम दृष्टिया दोषी मानते हुए थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।बताते चले कि तरवा थाने के उमरी गांव निवासी शनि कुमार के खिलाफ छेड़खानी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने में लाई थी। आरोपी ने वहां मौजूद पुलिस कर्मी से शौच करने के लिए कहा। पुलिसकर्मी ने उसे शौचलय में जाने की इजाजत दी। वह शौच के लिए अंदर गया लेकिन बाहर नहीं आया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो पुलिस ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शौचालय का दरवाजा खोला तो अंदर शनि ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।दलित युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ की मौके पर पहुंचे आल्हा अधिकारियों ने किसी तरह से लोगों को समझ कर मामले को शांत कराया। एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि छेड़खानी के आरोप में युवक को 30 मार्च को थाने पर लाया गया था । उसे सोमवार को जेल भेजा जाना था। सोमवार की सुबह करीब 6:00 नित्यक्रिया के लिए शौचालय में गया और वहीं पर पैजामें के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । इस मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम तीन डॉक्टरों के टीम ने किया है साथ में वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ गई है । जिसमें शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाया गया है। मौत फांसी लगाने से हुई है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चूंकि घटना थाने के अंदर हुई है, इसलिए इस मामले में प्रथम दृश्य दोषी मानते हुए थानाध्यक्ष तरवा अखिलेश पटेल, सब इंस्पेक्टर भीम सिंह और एक सिपाही प्रमोद यादव को निलंबित कर दिया गया है। घटना की मजेस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए गए है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज में कुल 28 जगहों पर रविवार को सुबह अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई

Mon Mar 31 , 2025
बिलरियागंज । स्थानीय नगर पालिका परिषद में कुल 28 जगहों पर रविवार को सुबह अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। जिसमें बिलरियागंज बाजार के पुराना चौक स्थित ईदगाह परिसर में सुबह मिर्जा आतिफ सादाब फलाही ने नमाज अदा करवाई। जिसमें हजारों की संख्या में लोगो ने नमाज […]

You May Like

advertisement