वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

आंवला : आंवला थाना क्षेत्र में एक दूसरे समुदाय की नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी में बताया कि पीड़िता की मां अपने पति के साथ बरेली में डॉक्टर से दवाई लेने गई थी। घर पर उनकी तीन पुत्रियां अकेली थीं। इसी दौरान आरोपी कल्लू पुत्र कुलदीप निवासी सराय गली आंवला घर में घुस आया। उस समय बच्चियां बाहर खेल रही थीं।
आरोपी कल्लू ने एक बच्ची को कमरे में जबरजस्ती खींच कर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके सीने पर हाथ फेरा। बच्ची के चीखने पर उसकी छोटी बहनें वहां आ गईं। आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया। जाते समय उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। मां जब दवा लेकर घर लौटी तो उन्हें पूरी घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया मगर कुछ समय बाद आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया। आरोपी कल्लू पीड़िता को लगातार मुकदमा वापस लेने के लिये धमका रहा है तथा कह रहा है कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो तेरी लड़की का चेहरा तेजाब डालकर जला दूंगा। आरोपी कल्लू खुलेआम मोहल्ले में घूम रहा है पीड़िता ने अपनी व अपनी पुत्री की जान माल का खतरा बताया है। पीड़िता ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। थाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मजहब बदलकर अलीगढ़ की युवती ने बरेली के युवक से अगस्त्य मुनि आश्रम में किया विवाह

Fri Apr 11 , 2025
मजहब बदलकर अलीगढ़ की युवती ने बरेली के युवक से अगस्त्य मुनि आश्रम में किया विवाह दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : प्रेम की राह में समाजिक बंधनों को दरकिनार कर अलीगढ़ की एक युवती ने गुरुवार को बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में अपने प्रेमी से सात फेरे लेकर […]

You May Like

advertisement