श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में पूजा पाठ के बाद हुआ भंडारा

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में पूजा पाठ के बाद हुआ भंडारा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में हनुमान जन्मोत्सव पर राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद किया गया भंडारे का आयोजन।
जानकारी के अनुसार कस्बे की मेन बाजार में स्थित श्री हनुमान मंदिर पर प्रमुख समाजसेवी व्यापारी अमित गोयल और सुनील गुप्ता ने श्री हनुमान जन्मोत्सव पर पंडित सूर्य प्रकाश पाठक से विधि विधान से पूजा अर्चना कराकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ कराया। उसके बाद पूड़ी, सब्जी, हलवा के प्रसाद का भोग लगवाकर भंडारा कराया। भंडारे में कस्बा वासियों और दूरदराज़ से ग्रामीण क्षेत्र व कस्बे में खरीददारी करने आए लोगों और राहगीरों ने पूड़ी सब्जी हलवे का आनंद लिया। इस दौरान अमित गोयल, सुनील गुप्ता, सतीश गुप्ता, नितिन गुप्ता, अंकित गुप्ता, राज कपूर गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, अमित सिंह, श्याम सुंदर गुप्ता, दीपक गोयल, वंश गोयल, ध्रुव गोयल आदि भक्तगढ़ मौजूद रहे। तथा भंडारे में विशेष सहयोग किया।
इसी तरह कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में भी श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में सभासद प्रदीप गुप्ता ने महंत पंडित नवीन शर्मा से हनुमान चालीसा का पाठ कराया । उसके बाद पार्षद प्रदीप गुप्ता ने 21 किलो का केक काटकर खुशी मनाई। तथा सभी भक्तगणों ने जय श्री राम के नारे लगाकर भजन कीर्तन किया। और सभासद प्रदीप गुप्ता, नेमपाल गुप्ता, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, ललित पाल, गिरीश साहू, बबलू गुप्ता, संजीव शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज की मेडीकल आफिसर बनते ही क्षेत्र वासियों में दौड़ी खुशी की लहर

Mon Apr 14 , 2025
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज की मेडीकल आफिसर बनते ही क्षेत्र वासियों में दौड़ी खुशी की लहर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : डॉ. वंशिका गंगवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज की मेडिकल आफिसर बनते ही क्षेत्र वासियों में दौड़ी खुशी की लहर ।जानकारी के मुताबिक डाॅक्टर वंशिका गंगवार के सामुदायिक […]

You May Like

advertisement