उत्तराखंड: एकल अभिभावकों और बलिदानियों की विधवाओं को दुर्गम क्षेत्रों में तबादलो से छूट, शासन ने जारी किया आदेश

उत्तराखंड: एकल अभिभावकों और बलिदानियों की विधवाओं को दुर्गम क्षेत्रों में तबादलो से छूट, शासन ने जारी किया आदेश,
सागर मलिक

वर्तमान तबादला सत्र में अनिवार्य तबादलों के तहत पात्रता सूची में आने वाले कार्मिकों के स्थानांतरण की अधिकतम सीमा समाप्त करते हुए तबादलों की कार्रवाई की जाएगी।

एकल अभिभावकों और बलिदानियों की विधवाओं को दुर्गम क्षेत्र में अनिवार्य तबादले से छूट मिलेगी। वहीं, पात्रता सूची में आने वाले कर्मचारियों के तबादलों की अधिकतम सीमा भी समाप्त कर दी गई है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

प्रदेश में शिक्षकों, कर्मचारियों के तबादलों के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान तबादला सत्र में अनिवार्य तबादलों के तहत पात्रता सूची में आने वाले कार्मिकों के स्थानांतरण की अधिकतम सीमा समाप्त करते हुए तबादलों की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दुर्गम से सुगम क्षेत्र में उतनी ही संख्या में तबादले किए जाएंगे, जितने सुगम से दुर्गम क्षेत्र में होंगे।

सेवा एवं खाली पदों की उपलब्धता का भी ध्यान रखा जाएगा
अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने जारी आदेश में कहा, तबादला किए जाने से पहले प्रतिस्थानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो जाने के बाद ही कार्मिकों के तबादला आदेश जारी किए जाएंगे। दुर्गम क्षेत्र में स्थानांतरित कार्मिक को तभी कार्यमुक्त किया जाएगा। जब उसका प्रतिस्थानी कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यस्थल पर उपस्थित हो।

वहीं, दाम्पत्य नीति की श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों के तबादले करते समय वरिष्ठता, दुर्गम में की गई सेवा एवं खाली पदों की उपलब्धता का भी ध्यान रखा जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि अनुरोध के आधार पर किए गए तबादलों में तबादला भत्ता नहीं दिया जाएगा। तबादलों के लिए तय समय सारणी का पालन करते हुए कार्रवाई की जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकीय पॉलिटेक्निक विकासनगर में दो दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Thu Apr 17 , 2025
राजकीय पॉलिटेक्निक विकासनगर में दो दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सागर मलिकजिसमें 11 अप्रैल शुक्रवार को वर्व ह्यूमनकेयर एंड फार्मासुटीकल्स लिमिटेड (सेलाकुई , देहरादून) एवं 15 अप्रैल मंगलवार को पैलकैप्स फार्मासूटिकल्स एवं निक्सी लेब्स (हिमांचल) के द्वारा कैंपस प्लेसमेंट इंटरव्यू लिये गये , जिसमें फार्मेसी के 40 छात्रों […]

You May Like

advertisement