गत दिवस सफाई कर्मी की हत्या के मामले में पत्नी रेखा व उसके प्रेमी पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, पांच दिन पहले कस्बा में सफाई कर्मी केहर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी रेखा और उसके प्रेमी पिंटू को शुक्रवार को जेल भेज दिया।हालांकि आत्महत्या और हत्या के बीच गुत्थी उलझ गई है।पुलिस ने दोनो को दोषी तो मानकर जेल तो भेज दिया।लेकिन दोनो ने उसका गला घोटकर कुंडे से कैसे लटका दिया।पुलिस इसके लिए जांच करने का हवाला दे रही है।
जानकारी के मुताबिक थाना अलीगंज के गांव खेलम देहा जागीर निवासी केहर सिंह स्थानीय नगर पंचायत में सफाई कर्मी के रूप में नौकरी करता था।अपनें पूरे परिवार के साथ कार्यलय के पास किराए के मकान में रहता था।पांच दिन पहले 13 अप्रैल दिन रविवार को उसका शब कमरे के अंदर पंखे के कुंडे से खुलता मिला था।पुलिस के मुताबिक कमरा अंदर से बंद था।पत्नी रेखा की चीख पुकार पर मोहल्ले और मकान में रह रहे अन्य किराए दारो ने दरवाजा तोड़कर केहर सिंह के शब को कुंडे से उतारा था।सूचना पर पहुंचे परिजनों में भाई अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था।रिपोर्ट आने पर पुलिस चकित रह गई।रिपोर्ट में गला दबाकर मारने का खुलासा हुआ था।जिस पर पुलिस ने दो दिन बाद पत्नी रेखा और उसके प्रेमी पिंटू को उठाकर पूछताछ की।जिसके मुताबिक थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया पत्नी रेखा इलाके के एक मेडिकल कालेज में नौकरी करने जाती थी। मेडिकल कालेज के रसोई घर में उसके साथ जनपद अलीगढ़ थाना धनीपुर मंडी के गांव सिंधौली निवासी पिंटू उर्फ टिंकू भी नौकरी करता था।दोनो में प्रेम प्रसंग हो गया।जिसका पता जब केहर सिंह को लगने पर उसनें विरोध करना शुरू कर दिया।मेडिकल कालेज नही जाने का दबाव बनाया।लेकिन रेखा नही मानी।बताया 13 अप्रैल को उसने पिंटू से मिलकर चूहे मारने की दवा केहर सिंह पिलाई थी।गला घोंटने सवाल पर पुलिस उलझ गई है।अगर दोनो ने गला घोटकर मारकर उसे कुंडे से लटकाया तो कमरे का दरवाजा अंदर से कैसे बंद हुआ है।जिस पर एसपी ग्रामीण उत्तरी मुकेश मिश्रा ने अग्रिम जांच करने की बात कही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिन दहाड़े चोरी कर भाग रहे उच्चकों को नागरिकों ने पकड़ा पुलिस कर रही पुछताछ

Sat Apr 19 , 2025
दिन दहाड़े चोरी कर भाग रहे उच्चकों को नागरिकों ने पकड़ा पुलिस कर रही पुछताछ आजमगढ़‌।थाना रानीकीसराय निजामाबाद मोढ पर स्थित जनसेवा केन्द्र से दिनदहाड़े चोरी कर भाग रहे युवक को नागरिकों ने पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस पूछताछ कर रही है।निजामाबाद मोढ पर चंदन शर्मा की जनसेवा […]

You May Like

advertisement