आजमगढ़:भाजपा नेताओं ने नेशनल हैंराल्ड घोटाले के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फूंका पुतला ,भाजपा नेता बोले भ्रष्टाचारियों का यही हर्ष होगा

जिला संवाददाता जय शर्मा

अतरौलिया/आजमगढ़ । नेशनल हैराल्ड अखबार से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तरफ से राहुल और सोनिया गांधी का नाम चार्जसीट में शामिल करने के बाद जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है वही शुक्रवार को अतरौलिया सीमा हॉस्पिटल के सामने भाजपा कार्यालय पर अतरौलिया मंडल में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ,नेताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश को बर्बाद किया है जो नेशनल हैराल्ड के मामले में देश मे मोहब्बत की दुकान लिए फिरते है। राहुल गांधी को ईडी द्वारा चार्जसीट दिया गया है। भाजपा अतरौलिया द्वारा इनकी गिरफ्तारी की मांग की जाती है। मंडल अध्यक्ष सुभाष निषाद ने कहा कि 2013 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के द्वारा राहुल गांधी सोनिया गांधी सुमन दुबे सैम पेट्रोदा सुनील भंडारी के खिलाफ ईडी ने चार्जसीट दाखिल की थी जो उनके द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग में करोड़ों का घोटाला किया गया था ,उसी के खिलाफ हम लोग सड़क पर उतरकर मांग कर रहे हैं कि भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जाए। युवा नेता हर्षित सिंह ने कहा कि जैसा कि पूरा देश जानता है कि कांग्रेस का रिकॉर्ड भ्रष्टाचार में रहा है। नेशनल हैराल्ड केस में फिर से एक बार दोषी पाया गया, 2000 करोड़ का घोटाला इन कांग्रेसियों द्वारा किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के तीनों प्रमुख नेता शामिल है। ईडी ने उन्हें चार्जसीट भेजी है उनकी गिरफ्तारी की मांग की जाती है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष निषाद, सुनील पांडे ,घनश्याम पांडे ,कन्हैया पांडे, देवनारायण मिश्र ,धर्मेंद्र निषाद राजू ,जय किशन पांडे, दीपक सिंह, संतराम निषाद, बृजेश पांडे ,शिवपूजन तिवारी, राम रतन पांडे, नरसिंह वर्मा, प्रतीक पांडे , आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में ग्रामीण उद्यमिता को दी नई उड़ान

Sun Apr 20 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली में ग्रामीण उद्यमिता को दी नई उड़ानस्थान: TCI फाउंडेशन एकता सदन, गुलाब रोड, रायबरेलीतारीख: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब केवल शहरों तक सीमित नहीं रहा। रायबरेली के TCI फाउंडेशन एकता सदन, गुलाब रोड में आयोजित “AI for Entrepreneurship” कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि अगर सही […]

You May Like

Breaking News

advertisement