धनबाद में पत्रकार पर हुए हमले को श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने बताया लोकतंत्र पर हमला

धनबाद में पत्रकार पर हुए हमले को श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने बताया लोकतंत्र पर हमला।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू करने की मांग।

चंडीगढ/धनबाद 19 अप्रैल : गत दिवस कांग्रेस के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है, लोहे के रॉड और हेलमेट से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया।
उक्त घटना की घोर निंदा करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने कहा कि कांग्रेस की इस बैठक की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर भी जिले के कार्यकारी अध्यक्ष के पुत्र और भाई ने रॉड से हमला किया है यहां तक कि पत्रकारों के कैमरे भी तोड़ दिये गए।
इस घटनाक्रम की श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा घोर निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करता है।
हमले के इस घटनाक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रसीद रजा और पार्टी के एक अन्य गुट के बीच जमकर मारपीट हुई, रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेसियों ने घंटों रोड जामकर बवाल काटा देखते ही देखते रणधीर वर्मा चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, इस घटनाक्रम की कवरेज करने गए पत्रकार पर भी उपद्रवियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया साथ ही पत्रकार का कैमरा भी तोड़ दिया, जिस हमले में एक मीडियाकर्मी घायल हो गया।
डॉ. बंसल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के गुर्गे यहीं नहीं रुके वो फिर से रणधीर वर्मा चौक पर दूसरे गुट से मारपीट करने लगे लगातार हमला करते रहे हेलमेट से भी एक दूसरे पर हमला बोला।
डॉ. बंसल ने कहा कि पत्रकार पर हुए इस हमले से देश भर के पत्रकार जगत में काफ़ी रोष है, इस हमले की श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा घोर निंदा करता है साथ ही दोषियों के खिलाफ सख़्त से सख्त कार्यवाही की मांग करता है।
धनबाद में पत्रकारों पर हुए हमले की श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा घोर निंदा करता है। दोषियों पर जल्द ही कानूनी कार्यवाही हो। इस तरह की घटनाओं से पत्रकारिता के स्वतंत्र लेखन पर असर पड़ता है साथ पत्रकारों के परिवारों की सुरक्षा पर बहुत से सवाल खड़े होते हैं।
सभी राज्य सरकारों को चाहिए कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ठोस कानून बने। साथ ही भारत सरकार भी शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे।….डॉ. इन्दु बंसल (संस्थापक / प्रदेश अध्यक्ष, श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा),

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसाना में पंजाबी धाम की स्थापना करने में ट्रस्ट के सदस्यों का रहेगा अहम योगदान : सुभाष सुधा

Sun Apr 20 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। ट्रस्ट के सदस्यों का सम्मान समारोह आज गाँव मसाना में।ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी धर्मदेव महाराज करेंगे कार्यक्रम में शिरकत। कुरुक्षेत्र 19 अप्रैल : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा गांव मसाना में पंचनद स्मारक ट्रस्ट के सदस्यों को सराहनीय […]

You May Like

advertisement