श्री जयराम महिला बी.एड. कालेज में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

श्री जयराम महिला बी.एड. कालेज में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यशाला का आयोजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पंचायत राज प्रणाली का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोकतंत्र का निर्माण करना है : प्रतिमा देवी।

कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान श्री जयराम महिला कालेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कालेज प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद, श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता और कार्यशाला की मुख्य वक्ता लोहार माजरा गांव की सरपंच प्रतिमा देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतिमा देवी ने छात्राओं को कहा कि पंचायत राज प्रणाली का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोकतंत्र का निर्माण करना है। पंचायत का उद्देश्य जन-जन तक सभी सुविधाएं पहुंचाना है। गांवों के विकास और ग्रामीण जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रणाली है। इसी के साथ श्री जयराम महिला बी.एड. कालेज में इको क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शिविर का समापन हुआ। शिविर समापन पर कालेज की छात्राओं और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग से स्कूल इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आए हुए एम.एड रेगुलर और एम.ए एजुकेशन के विद्यार्थियों पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए सफाई और पौधों का रखरखाव करने के लिए प्रेरित किया गया। डा. प्रतिभा श्योकंद ने तीन दिवसीय शिविर में भाग लेने वाली छात्राओं की प्रतिभा की भी सराहना की गई।
पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए व कार्यशाला में भाग लेते हुए विद्यार्थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री जयराम संस्थाओं के अंतर्गत डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रतिदिन सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विद्यार्थियों की हो रही है गतिविधियां

Fri Apr 25 , 2025
श्री जयराम संस्थाओं के अंतर्गत डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रतिदिन सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विद्यार्थियों की हो रही है गतिविधियां। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दिया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं विश्व शांति का संदेश। कुरुक्षेत्र, 24 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम […]

You May Like

Breaking News

advertisement