पहलगाम में हुआ आतंकी हमला देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार : डॉ. इन्दु बंसल

पहलगाम में हुआ आतंकी हमला देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार : डॉ. इन्दु बंसल।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने दी पहलगाम के शहीदों को श्रधांजलि।

चंडीगढ, 25 अप्रैल : पहलगाम में हुआ आतंकी हमला देश की सुरक्षा,एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार है इस आतंकवादी हमले को ले कर देश के सभी राजनीतिक दलों को दलगत भावना से ऊपर उठकर आतंकवाद का फन कुचलने के लिए सरकार का साथ देना चाहिए।
उक्त हमले पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा देश उन शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है।
डॉ बंसल ने कहा कि सरकार इस मामले में कठोर कदम उठाए व सभी राजनीतिक दल दलगत भावना से ऊपर उठकर सरकार का साथ दे।
डॉ. बंसल ने कहा दुःख की इस घड़ी में सारा राष्ट्र एक है। देश के दुश्मन और इंसानियत के हत्यारे किसी भी हालत में बचने नहीं चाहिए। सरकार कठोर से कठोर कदम उठाए और इसकी जड़ तक जाए। आतंकवाद का फन कुचलने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी देश का पत्रकार जगत उसका साथ देगा। इस घटना ने हर देशवासी की आत्मा को झकझोर दिया है।
डॉ. बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के ओर से पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शहीदों को प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा, प्रदेश संरक्षक डॉ डीएल मल्होत्रा, प्रदेश सलाहकार विजय सभरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम व अनिल धीमान, प्रदेश सचिव प्रीतम सिंह राठौर व नितिन वालिया, प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन, सतीश बंसल व महेश राजपूत, प्रदेश संग़ठन प्रचारक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार कृष्ण धमीजा, चंडीगढ़ इकाई के मुख्य संरक्षक हरमिंदर नागपाल व मुख्य सलाहकार धर्मपाल वर्मा, गुरुग्राम इकाई के मुख्य सलाहकार ऋषि प्रकाश कौशिक व मुख्य संरक्षक अशोक गर्ग,पंचकूला इकाई के मुख्य संरक्षक कुलवंत शर्मा व मुख्य सलाहकार सुभाष कोहली,अम्बाला इकाई के मुख्य संरक्षक रतन सिंह ढिल्लो व मुख्य सलाहकार तजिंदर शर्मा, हांसी इकाई के मुख्य संरक्षक राजेश सलूज व सलाहकार डॉ. संजीव कुमारी,करनाल इकाई के मुख्य संरक्षक पवन शर्मा व सलाहकार चमन लाल कस्यप,हिसार इकाई के मुख्य संरक्षक विनोद गांधी व मुख्य सलाहकार अभिनव शर्मा,फतेहाबाद इकाई के मुख्य संरक्षक विनोद अरोड़ा व सलाहकार संजीव सिंगला, गोहाना इकाई के जिला अध्यक्ष अनिल जिंदल सहित श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व समस्त पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार आतंकवादियों और पाकिस्तान को सिखाएगी सबक: डॉ. रामदास आठवले

Sat Apr 26 , 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार आतंकवादियों और पाकिस्तान को सिखाएगी सबक: डॉ. रामदास आठवले। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री डॉ. रामदास आठवले पहुंचे कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement