पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन एवं पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 702 वीं रैंक हासिल करने वाली अंजली को दी बधाई

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन एवं पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 702 वीं रैंक हासिल करने वाली अंजली को दी बधाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 702 वीं रैंक हासिल करने वाली बरेली सदर कैन्ट निवासी अंजलि को पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन ने अंजलि को फूलों का गुलदस्ता देकर शुभकामनायें एवं बधाई देकर अंजलि को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने अंजलि की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से अपने मंजिल को हासिल कर लिया है। आप उन सभी महिलाओं एवं अन्य सभी लोगों के लिये मिसाल है जो कम संसाधनों के होते हुये भी अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से मेहनत करते हुये अपने मुकाम को हासिल करती है।
इस मौके पर श्रीमती ऐरन ने अंजलि के परिवार सभी सदस्यों से मुलाकात कर अंजलि के यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने पर बधाई एवं शुभ कामनाएं दी। अंजलि ने सुप्रिया ऐरन को बताया कि मेरी सफलता का श्रेय मेरे परिवार और दोस्तों को जाता है और कहा कि पहले दो प्रयासों में असफल रहने के बाद भी मैं निराश और हताश नहीं हुई और अधिक मेहनत व लगन से फिर से परीक्षा की तैयारी में जुट गई और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। इस अवसर पर शुभ कामनाएं देने वालों में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, ओम प्रकाश, संजय वर्मा, दीपक बाल्मीकि, महेंद्र सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, श्रीमती कमलेश ठाकुर, अनुज गंगवार, अनिल पाठक, इमरान कासिफ, राकेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विश्व मलेरिया दिवस हुआ आयोजन

Sat Apr 26 , 2025
अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विश्व मलेरिया दिवस हुआ आयोजन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज क्षेत्र के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज में विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन ।जिलाधिकारी अविनाश सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह एवं मंड लीय सर्विलेंस अधिकारी डॉक्टर अखिलेश्वर सिंह तथा […]

You May Like

advertisement