भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन वामन अवतार, श्री कृष्णा जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का किया गया वर्णन

भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन वामन अवतार, श्री कृष्णा जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का किया गया वर्णन

कार्यक्रम में यजमान के तौर पर पंडित गौरव सागर भास्कर विशिष्ट अतिथि के तौर पर आचार्य पंडित वेद प्रकाश शुक्ला उपस्थित रहे

(पंजाब) फिरोजपुर 26 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

भगवान श्री परशुराम मंदिर नमक मंडी फिरोजपुर शहर स्थित ब्राह्मण सभा की ओर भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में करवाई जा रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान वृंदावन से आए कथा व्यास स्वामी विनायक शास्त्री द्वारा बहुत सुंदर श्रीमद् भागवत गीता का वर्णन किया गया। स्वामी विधायक शास्त्री द्वारा चौथे दिन वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया। इस कार्यक्रम के यजमान पंडित गौरव सागर भास्कर, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य वेद प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।

      कथा का पूजन पंडित अरुण मच्छराल , पंडित रवि शर्मा,पंडित रमन शर्मा एवं  पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी द्वारा मंत्रोच्चारण से करवाया गया। श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। श्री कृष्ण जन्म की खुशी में शुक्रवार को कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री , मिठाई फल का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कूदकर नंदोत्सव मनाया। 

       इस अवसर पर  अशोक बहल,अजय जोशी, हरिंदर सिंह खोसा, डॉक्टर रमेश शर्मा, पंडित केशव त्रिपाठी, एडवोकेट जे एस सोढ़ी , निर्मलजीत अरोड़ा, परमवीर शर्मा, और अनेकों भक्तगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैशाख अमावस्या के पूजन का है विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी

Mon Apr 28 , 2025
वैशाख अमावस्या के पूजन का है विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु। कुरुक्षेत्र, 27 अप्रैल : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को वैशाख अमावस्या के अवसर पर […]

You May Like

advertisement