लोगों ने खंभे से बांधकर मारा ! बताशे वाला लगा बैठा था समुदाय विशेष की लड़की से दिल…* वीडियो वायरल

लोगों ने खंभे से बांधकर मारा ! बताशे वाला लगा बैठा था समुदाय विशेष की लड़की से दिल…* वीडियो वायरल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : प्रेमिका से आधी रात मिलने गए प्रेमी को पकड़कर प्रधान की मौजूदगी ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर जमकर लाठी -डंडे बरसाए। सिर से खून बहने के बाद एक ग्रामीण ने उसे खंभे से खोला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को निपटाकर प्रेमी को गांव से बिना कार्रवाई के भगा दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रहकर पानी पूरी बेचने वाले बाहरी युवक को समुदाय विशेष की युवती से प्यार हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो रविवार की रात वह प्रेमिका के परिजनों के न होने पर उसके घर मिलने पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों अक्सर मिलते जुलते थे। लेकिन युवक का युवती से मिलना -जुलना ग्रामीणों को पसंद नहीं था। रविवार की रात युवती के घर वाले रिश्तेदारी में गए थे, इसी दौरान उसने बताशे वाले प्रेमी को मिलने घर बुला लिया। इस बीच लोगों ने उसे युवती के घर में रंगे हाथ पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
लोगों ने गांव के चौराहे पर बिजली के खंबे से रस्सी से बांधकर उस पर लाठी-डंडे बरसाए। जब युवक के सिर से खून बहने लगा तब गांव का ही एक युवक भीड़ से निकालकर उसकी रस्सी खोलते हुए वीडियो में दिखाई देता है। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर बिना कार्रवाई के मामले को निपटा दिया।
सोशल मीडिया पर हो रहे वीडियो में प्रधान दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ग्रामीणों को उसकी पिटाई करने से नहीं रोकते है। ग्रामीणों के अनुसार जिस वक्त प्रधान की मौजूदगी में प्रेमी पर डंडे बरसाए जा रहे थे तो कई बार युवती ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के सामने उसकी एक न चल सकी, वह चुपचाप प्रेमी को पीटने का तमाशा देखने को मजबूर होना पड़ा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेहा राठौर के खिलाफ आतंकवाद के तहत दर्ज हो मुकदमा, अखिलेश पर भी साधा निशाना

Tue Apr 29 , 2025
नेहा सिंह राठौर पर धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक का निशानासुशील पाठक बोले – नेहा राठौर के खिलाफ आतंकवाद के तहत दर्ज हो मुकदमा, अखिलेश पर भी साधा निशाना दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : लोक गायिका नेहा सिंह राठौर द्वारा जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री […]

You May Like

advertisement